Accident News: पंजाब में हाईवे पर भयानक हादसा, मौके पर मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

मृतक की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव घुमंड सिंह वाला के रूप में हुई है, जो गांव रोशनवाला के पास हाईवे पर शॉर्टकट के तौर पर डिवाइडर तोड़कर बनाए गए कट से सड़क पार कर रहा था।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Accident News
Highlights
  • हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिल सवार की मौत
  • तेज रफ्तार बस ने टक्कर मारकर ली जान
  • अवैध शॉर्टकट पार करते समय हुआ हादसा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, भवानीगढ़। Accident News: पंजाब (Punjab) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया है जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रोशनवाला के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति अवैध कट को पार कर रहा था कि इसी दौरान तेज रफ्तार पीआरटीसी की बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

युवक की मौके पर मौत

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मृतक की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव घुमंड सिंह वाला के रूप में हुई है, जो गांव रोशनवाला के पास हाईवे पर शॉर्टकट के तौर पर डिवाइडर तोड़कर बनाए गए कट से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान संगरूर से पटियाला की ओर जा रही पीआरटीसी की बस ने उसके मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *