पंजाब के दो युवकों की सऊदी अरब में सिर काट कर हत्या, कैप्टन ने जताया शोक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सऊदी अरब में हाल ही में दो पंजाबियों का सिर काटे जाने की घटना को बुधवार को ‘‘बर्बर और अमानवीय” बताते हुए गहरी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि वह इस संबंध में विदेश मंत्रालय से विस्तृत रिपोर्ट मांगेंगे. मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक, हत्या के दोष में होशियारपुर निवासी सतविंदर कुमार और लुधियाना निवासी हरजीत सिंह का सिर कलम कर दिया गया था।

कैप्टन ने इस पर शोक जताते हुए कहा कि यह बहुत दुखद है कि सभ्य देशों में आज भी ऐसी अमानवीय घटनाएं होती हैं.मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है. घटना 28 फरवरी की है।

850 कैदियों को रिहा करने का आदेश दे चुके हैं सउदी के प्रिंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने सऊदी की जेलों में बंद 850 भारतीय कैदियों को रिहा करने का पूर्व में आदेश दे चुके हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘एक और बड़ा फैसला. वहीं एक अन्य ट्वीट में रवीश कुमार ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर सऊदी अरब के युवराज ने भारतीय हज यात्रियों की संख्या को बढ़ाकर 2 लाख कर दिया है।

बता दें कि सऊदी अरब ने भारत के लिए आवंटित हज कोटे में करीब 25 हजार की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह अब दो लाख हो गया है. पिछले साल 1,75,025 लोग हज पर गए थे. हज कोटे में बढ़ोतरी को ‘बड़ी उपलब्धि’ करार देते हुए अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘सऊदी अरब के बादशाह और युवराज के साथ प्रधानमंत्री के अच्छे रिश्ते का नतीजा है कि चार वर्षों में लगातार हज कोटे में बढ़ोतरी हुई है और अब यह दो लाख हो गया है. यह अपने आप में रिकॉर्ड है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *