Punjab News: पंजाब के पूर्व चीफ सेक्रेटरी पर चलेगा करप्शन का केस, मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट से 5 लाख रुपए घूस लिया था, पढ़ें पूरा मामला

केंद्र सरकार ने पंजाब (Punjab) के पूर्व चीफ सेक्रेटरी रिटायर्ड IAS अफसर वीके जंजुआ पर भ्रष्टाचार का केस चलाने की मंजूरी दे दी है। बता दे कि जंजुआ पर पांच लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
पूर्व चीफ सेक्रेटरी और रिटायर आईएएस अधिकारी विजय कुमार जंजुआ
Punjab Government
Highlights
  • केंद्र सरकार ने केस चलाने की मंजूरी दी
  • 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप
  • हाईकोर्ट में मामले की जानकारी दी गई
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 20 Feb 2026

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पूर्व चीफ सेक्रेटरी रिटायर्ड IAS अफसर वीके जंजुआ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जंजुआ पर भ्रष्टाचार का केस चलेगा जिसकी केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने पंजाब (Punjab) के पूर्व चीफ सेक्रेटरी रिटायर्ड IAS अफसर वीके जंजुआ पर भ्रष्टाचार का केस चलाने की मंजूरी दे दी है। बता दे कि जंजुआ पर पांच लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। इसी को लेकर केंद्र सरकार ने उन पर केस चलाने की मंजूरी दे दी है।

Bribe
Bribe

5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी

दरअसल यह मामला 9 नवंबर 2009 का है। जब लुधियाना निवासी तुलसी राम मिश्रा ने आरोप लगाया था कि उनके प्लॉट के साथ लगती खाली जमीन के आवंटन के लिए वीके जंजुआ द्वारा 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई। उस वह जंजुआ इंडस्ट्री एवं कॉमर्स विभाग के डायरेक्टर कम सेक्रेटरी के पद पर थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

शिकायतकर्ता का कहना था कि वे वर्ष 2001 से जमीन आवंटन के लिए आवेदन कर रहे थे, लेकिन हर बार यह कहकर मना कर दिया जाता था कि जमीन उपलब्ध नहीं है। शिकायत की जांच के दौरान विजिलेंस ने ट्रैप की योजना बनाई और उन्हें रिश्वत लते पकड़ा था।

Punjab News: पंजाब के पूर्व चीफ सेक्रेटरी पर चलेगा करप्शन का केस, मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट से 5 लाख रुपए घूस लिया था, पढ़ें पूरा मामला

वहीं अब केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार की सिफारिश, केंद्रीय सतर्कता आयोग की सलाह और जांच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद केस चलाने की मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सतपाल जैन ने हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *