डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा दिल्ली–कटरा वंदे भारत ट्रेन को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का जालंधर (Jalandhar) में स्टॉपेज 2 अप्रैल से विधिवत शुरू हो चुका है, जिसका नोटिफिकेशन रेल विभाग द्वारा जारी किया जा चुका है और इसकी पुष्टि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा की गई है जो क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सुविधा है। ऐसे में बिना तथ्यों की पुष्टि किए भ्रम फैलाने वाले बयान देना जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता।
यात्रियों को सीधा लाभ मिल रहा
सुशील शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और वंदे भारत ट्रेन इसका स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जालंधर को मिले इस स्टॉपेज से व्यापार, पर्यटन और यात्रियों को सीधा लाभ मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी से अपील की कि भविष्य में कोई भी बयान देने से पहले तथ्यों की जांच अवश्य करें, ताकि जनता में गलत संदेश न जाए। भाजपा जनता के हित में किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध है और ऐसे भ्रामक बयानों का तथ्यात्मक जवाब देती रहेगी।









