Sex Racket Brust: पंजाब में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, किटी पार्टी की आड़ में चल रहा था धंधा

बठिंडा शहर के होटल ‘बाहिया फोर्ट’ में किटी पार्टी की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन युवतियों को रेस्क्यू किया है।

Daily Samvad
3 Min Read
Sex Racket Bust in Bathinda
Highlights
  • बठिंडा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
  • ऑर्केस्ट्रा लड़कियों से कराई जा रही थी अवैध गतिविधियां
  • 3 युवतियां रेस्क्यू, 5 लोग गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Sex Racket Brust: बठिंडा (Bathinda) शहर के होटल ‘बाहिया फोर्ट’ में किटी पार्टी की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन युवतियों को रेस्क्यू किया है, जबकि मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटल से अवैध शराब भी बरामद की गई है।

आर्केस्ट्रा वाली लड़कियों से वेश्यावृत्ति करा रहे थे

कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ परविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अप्रैल 2026 को पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार होटल की दूसरी मंजिल पर मालिक बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला अपने साथियों और ऑर्केस्ट्रा तथा ‘डॉसन बार’ से जुड़ी लड़कियों की मदद से अनैतिक गतिविधियां करवा रहा था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस (Police) के अनुसार, बिना किसी लाइसेंस के होटल के कमरों में शराब भी परोसी जा रही थी और वेश्यावृत्ति जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। शिकायत की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की कार्रवाई की। छापे के दौरान पुलिस ने प्रदीप कुमार (मॉडल टाउन बठिंडा), विकास सिंगला (बल्ला राम नगर), पवन कुमार (रामा मंडी), महेश कुमार (अजमेर रोड, थिकारिया जयपुर) और मुकेश गुप्ता (आगरा) को मौके से गिरफ्तार किया।

Police Raid
Police Raid

शराब भी बरामद की गई

पुलिस ने होटल से तीन युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मौके से बड़ी मात्रा में शराब भी बरामद की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में होटल मालिक बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला, हैप्पी और विक्की मुख्य आरोपी हैं, जो फिलहाल फरार हैं।

पुलिस ने इनके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *