डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत एक बड़ी सफलता सामने आई है। अमृतसर में पुलिस ने 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹450 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई राज्य के एंटी-ड्रग अभियान को अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मानी जा रही है।
यह संयुक्त ऑपरेशन पंजाब (Punjab) काउंटर इंटेलिजेंस और अमृतसर स्पेशल स्टेट ऑपरेशंस सेल की टीमों द्वारा चलाया गया। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो ड्रग्स की बड़ी खेप के साथ अमृतसर जिले के गांव माहल के पास पकड़े गए। इसकी जानकारी पंजाब (Punjab) के डीजीपी गौरव यादव ने दी है।
प्रारंभिक जांच में खुलासा
पंजाब (Punjab) की डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह पूरा नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है और इसके तार विदेश में बैठे हैंडलर्स के साथ-साथ पाकिस्तान के मूसा गैंग से भी जुड़े हुए हैं। यह गिरोह सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी कर पंजाब समेत अन्य राज्यों में सप्लाई करता था। पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क काफी संगठित तरीके से काम कर रहा था और लंबे समय से सक्रिय था।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस मामले में पुलिस स्टेशन SSOC अमृतसर में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच तेज कर दी गई है। गौरव यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस का लक्ष्य इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना है और इसमें शामिल हर व्यक्ति को गिरफ्तार करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
“युद्ध नशे के विरुद्ध”
गौरतलब है कि पंजाब (Punjab) सरकार ने हाल ही में “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है। इस अभियान के तहत राज्यभर में जागरूकता रैलियां और जन अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को नशे के खिलाफ जोड़ा जा सके और इसे एक जन आंदोलन का रूप दिया जा सके।
सरकार ने ग्रामीण स्तर पर भी नशे के खिलाफ रणनीति तैयार की है। इसके तहत गांवों के युवाओं को “पिंडां दे पहरेदार” के रूप में जोड़ा जा रहा है, ताकि वे अपने इलाके में नशा तस्करों और गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचा सकें। सरकार का दावा है कि यह पहल जमीनी स्तर पर नशे की समस्या को खत्म करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।









