Punjab: पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, जालंधर समेत कई जिलों के पुलिस अफसरों के तबादले, पढ़ें Ttansfer List

पुलिस विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के फेरबदल से कार्यप्रणाली में सुधार आता है और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलता है।

Daily Samvad
2 Min Read
Transfers-Posting-News
Highlights
  • पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
  • पंजाब पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले
  • डीएसपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Police Transfers Posting News: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पंजाब पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस (Punjab Police) में कुल 129 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल में जालंधर, लुधियाना समेत कई प्रमुख शहरों के अधिकारी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब (Punjab) के जालंधर में एसीपी सेंट्रल और मॉडल टाउन जैसे अहम पदों पर तैनात अधिकारियों को भी बदला गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी डीएसपी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस बड़े प्रशासनिक कदम को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बताया जा रहा है कि यह तबादले कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से किए गए हैं। हाल ही में विभिन्न जिलों में बढ़ती चुनौतियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पुलिस विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के फेरबदल से कार्यप्रणाली में सुधार आता है और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ बेहतर प्रदर्शन का अवसर मिलता है।

पढ़ें Transfer List

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *