Punjab News: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने एस.ए.एस. नगर में ‘रंगला पंजाब’ विकास ग्रांटों की प्रगति की समीक्षा की

बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किए जाएं। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि कुल 174 कार्यों में से 45 कार्य पूरे किए जा चुके हैं।

Muskaan Dogra
3 Min Read
Highlights
  • ‘रंगला पंजाब’ में 174 विकास कार्य, लागत 8.47 करोड़
  • 45 कार्य पूरे, तीनों क्षेत्रों को 2.5 करोड़ की अतिरिक्त किश्त
  • मोहाली-खरड़-डेराबस्सी-बनूड़ में बुनियादी ढांचा सुधर रहा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में ‘रंगला पंजाब’ मिशन के तहत लगभग 8.47 करोड़ रुपये की लागत से 174 विकास कार्य प्रगति पर हैं। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दी। इस अवसर पर पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन रमिंदर सिंह गोल्डी तथा जिला योजना समिति की चेयरपर्सन इंजी. प्रभजोत कौर भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किए जाएं। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि कुल 174 कार्यों में से 45 कार्य पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2.5-2.5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किश्त प्राप्त हो चुकी है।

कच्चे मकानों को पक्के मकानों में परिवर्तित

मोहाली, खरड़, डेराबस्सी और बनूड़ क्षेत्रों में चल रहे इन विकास कार्यों में कम्युनिटी सेंटर, पंचायत घर, धर्मशालाएं, खेल मैदान, गलियां, ड्रेनेज सिस्टम, श्मशान घाटों की चारदीवारी, गांवों के प्रवेश द्वार, डिस्पेंसरी की मरम्मत, स्कूल कक्षों का निर्माण, सोलर लाइटों की स्थापना तथा कच्चे मकानों को पक्के मकानों में परिवर्तित करना शामिल है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मंत्री ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को निरंतर सुदृढ़ कर रही है, जिसमें सड़क नेटवर्क, नहरी सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस दौरान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जो ‘रंगला पंजाब’ मिशन का एक अहम हिस्सा है। एस.पी. (पीबीआई) दीपिका सिंह और एस.पी. (मुख्यालय) मोहित अग्रवाल ने बताया कि लगभग 333 गांवों/वार्डों में रक्षा समितियां सक्रिय रूप से लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके अतिरिक्त नशा प्रभावित क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से प्रभावित व्यक्तियों का उपचार भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *