Jalandhar News: जालंधर के संत स्वामीदास स्कूल में जमकर मारपीट, दो स्टूडेंट घायल

जालंधर (Jalandhar) के स्वामी संत दास स्कूल में एक छात्र स्कूल बैग में छुपा पंच लेकर आया और अपने साथी छात्र को बाहरी युवक बुलवाकर पहले तेज़धार हथियारों से हमला करवाया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Swami Sant Dass School
Highlights
  • जालंधर के स्वामी संत दास स्कूल में छात्र पर हमला
  • छात्र बैग में छुपा पंच लेकर आया और साथी को घायल किया
  • सिर पर गंभीर चोट, दो दांत टूटे, अस्पताल में भर्ती
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) के विवादित स्वामी संत दास स्कूल में एक छात्र पर हिंसक हमला हुआ। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल बच्चे को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जालंधर (Jalandhar) के स्वामी संत दास स्कूल में एक छात्र स्कूल बैग में छुपा पंच लेकर आया और अपने साथी छात्र को बाहरी युवक बुलवाकर पहले तेज़धार हथियारों से हमला करवाया, फिर उसे पंच मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सिर पर गंभीर चोटें

घायल छात्र खून से लथपथ स्कूल के बाहर गिर पड़ा, जिसके दो दांत टूट गए और सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही घायल बच्चे के माता पिता स्कूल पहुंचे लेकिन स्कूल प्रबंधकों ने गेट बंद कर दिया है उनको अंदर नहीं आने दिए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गंभीर हालत में घायल छात्र दोपहर तक स्कूल के गेट के बाहर ही बैठा रहा, जिसके चलते वहां जमकर हंगामा हुआ। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और हंगामे को शांत करवा मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *