Punjab: पंजाब में कैबिनेट मंत्री के ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी, 30 घंटे से चल रही है जांच

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे पंजाब सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश बताया है और कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ पहले भी कई छापेमारियां हुई हैं, लेकिन कुछ भी साबित नहीं हुआ।

Daily Samvad
2 Min Read
ED-Raid-News
Highlights
  • लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में रेड
  • राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल
  • पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापा
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Ed Raid Sanjeev Arora News Update: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों की टीमें पिछले 30 घंटों से लगातार जांच में जुटी हुई हैं। यह छापेमारी लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ सहित कुल 13 स्थानों पर की जा रही है, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमों ने पंजाब (Punjab) के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) के दिल्ली स्थित सरकारी आवास, उनके निजी घर, कंपनियों के दफ्तरों और उनके करीबियों के ठिकानों को खंगाला है। लुधियाना (Ludhiana) के गुरदेव नगर स्थित उनके निवास पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और वहां कड़ी निगरानी के बीच जांच चल रही है। घर के अंदर और बाहर आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।

Punjab ED Raid in Cabinet Minister Sanjeev Arora
Punjab ED Raid in Cabinet Minister Sanjeev Arora

मोदी सरकार परेशान कर रही है

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इसे पंजाब सरकार (Punjab Government) पर दबाव बनाने की कोशिश बताया है और कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के खिलाफ पहले भी कई छापेमारियां हुई हैं, लेकिन कुछ भी साबित नहीं हुआ।

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) का कहना है कि चुनाव से पहले इस तरह की कार्रवाई आम हो जाती है और इसे राजनीतिक हथकंडे के तौर पर देखा जाना चाहिए। फिलहाल ईडी (ED) की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं। इस कार्रवाई ने एक बार फिर राजनीतिक और जांच एजेंसियों के बीच टकराव की बहस को हवा दे दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *