Punjab News: शोरूम से ₹2.13 लाख की चोरी, महिला कर्मचारी ही निकली मास्टरमाइंड

फाजिल्का जिले के अबोहर में एक शोरूम से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है, जिसने व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

Daily Samvad
3 Min Read
Cash Stolen from Showroom in Fazilka
Highlights
  • भरोसे पर पड़ा भारी धोखा
  • फाजिल्का में शोरूम से लाखों की चोरी
  • महिला कर्मचारी ही निकली मास्टरमाइंड
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अबोहर। Punjab News: फाजिल्का जिले के अबोहर में एक शोरूम से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है, जिसने व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। गली नंबर 11-12 स्थित डीके शूज शोरूम में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गई।

दुकान मालिक राजेश कुमार, निवासी नई आबादी छोटी पौड़ी, ने पुलिस (Fazilka Police) को बताया कि उनकी दुकान में 6-7 कर्मचारी काम करते हैं। इनमें प्रियंका नाम की युवती पिछले करीब 8 महीनों से कार्यरत थी। 11 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे वह रोज की तरह गल्ले में रखी नकदी को लॉक कर दुकान बंद कर घर चले गए। अगली सुबह जब उन्होंने गल्ला चेक किया तो उसमें रखे 4 लाख 13 हजार रुपये में से 2 लाख 13 हजार रुपये गायब मिले।

Cash Stolen from Showroom in Fazilka
Cash Stolen from Showroom in Fazilka

CCTV देखी तो पूरी साजिश का खुलासा हुआ

शक होने पर जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, तो पूरी साजिश का खुलासा हो गया। फुटेज के अनुसार, प्रियंका पहले दुकान से घर जाने का बहाना बनाकर निकली, लेकिन कुछ देर बाद वह दूसरे गेट से चुपके से अंदर दाखिल हो गई। इसके बाद वह सीढ़ियों के रास्ते दूसरी मंजिल पर जाकर छिप गई और मौके का इंतजार करती रही। जब दुकान मालिक और अन्य कर्मचारी वहां से चले गए, तो उसने गल्ले से नकदी निकाल ली।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद वह अपने सहयोगी शंकर, निवासी ठाकर आबादी गली नंबर-1, के साथ एक्टिवा पर बैठकर मौके से फरार हो गई। इस घटना से साफ है कि यह कोई साधारण चोरी नहीं, बल्कि अंदरूनी मिलीभगत से की गई सोची-समझी साजिश थी। घटना की सूचना मिलते ही सिटी वन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *