डेली संवाद, जालंधर। IKGPTU News: आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू), मुख्य कैंपस, कपूरथला के सेंटर फॉर एक्सटेंशन एंड आउटरीच एक्टिविटीज़ की तरफ से सात एवं नौ अप्रैल, 2026 को मेंटरिंग एवं प्रोफेशनल डेवलपमेंट एक्टिविटीज़ के तहत एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इसका उदेश्य छात्रों को आज के ज़माने के ज्ञान एवं ज़रूरी जीवन कौशल से समृद्ध करना था। सरदार बेअंत सिंह स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटी, गुरदासपुर की असिस्टेंट प्रोफेसर, अंकिता महाजन, इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन थीं।
उन्होंने सात अप्रैल, 2026 को “ई.क्यू : द डबल इज स्वॉर्ड” एवं 9 अप्रैल, 2026 को “सिन्थेटिक एम्पथी एंड लीडरशिप इन ए.आई -ड्रिवेन एरा” विषयों पर जानकारीपूर्ण सत्र आयोजित किए। वाइस चांसलर, प्रो. (डॉ.) सुशील मित्तल ने इस पहल की सराहना की और बताया कि आज के तेज़ी से बदलते तकनीकी माहौल में, इमोशनल इंटेलिजेंस और सहानुभूतिपूर्ण लीडरशिप जैसी क्षमताएं तकनीकी ज्ञान जितनी ही ज़रूरी हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि ऐसे सत्र ऐसे संपूर्ण पेशेवरों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं जो ए.आई-आधारित दुनिया की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।

डीन एकेडमिक्स, प्रो. (डॉ.) यादविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि शैक्षणिक चर्चाओं में इमोशनल इंटेलिजेंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते विषयों को शामिल करना छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ज़रूरी है और यह आधुनिक शिक्षा के उद्देश्यों के अनुरूप भी है। केमिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, गणित, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन, मैनेजमेंट स्टडीज़ और होटल मैनेजमेंट सहित अलग-अलग शैक्षणिक विषयों के छात्रों ने इन सत्रों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
कार्यक्रम का समापन सेण्टर के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं कोऑर्डिनेटर, डॉ. कपिल गुप्ता द्वारा दिए गए औपचारिक धन्यवाद भाषण के साथ हुआ। उन्होंने सत्रों को सफल बनाने के लिए रिसोर्स पर्सन और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।









