देश को भ्रष्टाचारियों और बिचौलियों से बचाना ही सच्ची देशभक्ति है : मोदी

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पहले दो चरणों के मतदान में साफ हो चुका है कि सपा-बसपा और कांग्रेस का खेल खत्म हो चुका है

यूपी में बुआ-बबुआ की फर्जी दोस्ती 23 मई को टूट जाएगी

चुनाव नतीजे आने के बाद बुआ-बबुआ दुश्मनी पार्ट-टू शुरू कर देंगे  

डेली संवाद, एटा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के एटा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि देश को आतंकवाद से अब मुक्ति मिलनी चाहिए। देश से आतंकवाद का खात्मा एक मजबूत सरकार ही कर सकती है। यह महामिलावट वालों के बस की बात नहीं है। मोदी ने यह भी कहा कि देश को भ्रष्टाचारियों एवं बिचौलियों से बचाना ही सच्ची देशभक्ति है। मोदी ने कहा कि हवा का रूख बताती है कि जीत तय हो गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे संबोधन शुरू किया, सभा स्थल मोदी-योगी के नारे से गूंज उठा। मोदी बोले, चुनाव का नतीजा तय हो चुका है, अब पहले मतदान करना फिर जलपान।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछली बार मैं 2014 को (एटा) में यहां आया था। तब यहां एक तिहाई भीड़ थी, लेकिन अब जनता ही सब बता रही है। विपक्षी कहते है कोई लहर नजर नहीं आती है। दुनिया में आज भारत का दम दिखता है।

मोदी ने कहा कि सपा और बसपा का ठगबंधन स्वार्थ की महामिलावट है। उनकी क्या हालत है, आप लोग देख रहे हैं। पहले दो चरणों के मतदान में साफ हो चुका है कि उनका खेल खत्म हो चुका है। उनके चेहरे उतर चुके हैं, आवाज बंद हो गई है।

उत्तर प्रदेश के लोग मुंहतोड़ जवाब देते हैं

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि उनको लगता था वोटों के ही वही ठेकेदार हैं। लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया है। उत्तर प्रदेश को धर्म-मजहब और जाति-पांत में तोड़कर अपनी राजनीति चमकाने वाले यह भूल गए कि जब बात भारत की आती है, जब बात देश की सुरक्षा की आती है तो समाज को बांटने वाली सारी ताकतों को उत्तर प्रदेश के लोग मुंहतोड़ जवाब देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों पर गर्व है। यहां से सांसद बना और फिर प्रधानमंत्री बनाया। आप लोगों ने देखा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में एक दोस्ती हुई थी, लेकिन चुनाव खत्म होते ही दोस्ती खत्म हो गई। अब ये दोनों दुश्मन हैं। उत्तर प्रदेश में अब बुआ-बबुआ की दोस्ती हुई है। इसके टूटने की तारीख भी तय हो गई है। 23 मई को फर्जी दोस्ती फिर से टूट जाएगी। चुनाव नतीजे आने के बाद बुआ और बबुआ दुश्मनी पार्ट-टू शुरू कर देंगे।

यह काम हम सब चौकीदार मिलकर करेंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा। आपको गर्व हुआ। आपका सीना चौड़ा हुआ। खुशी हुई। आप मुझे बताई क्या देश को आंतकवाद से मुक्ति मिलनी चाहिए? यह काम सपा-बसपा या दोनों मिलकर कर सकते हैं कया,  कांग्रेस वाले कर सकते हैं क्या? यह काम हम सब चौकीदार मिलकर करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के हर बेघर के पास अपना घर हो। हम इसके लिए निरंतर काम कर रहे हैं। लेकिन यहां यूपी में जो पहले सरकार थी, जो खुद को समाजवादी बताते हैं, लोहिया जी के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्होंने गरीबों के घर बनाने की चिंता नहीं की।

मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर ध्यान देते भी कैसे, वो तो सारा ध्यान अपने बंगले पर दिए हुए थे। हम चिट्ठियां लिखते रहे कि जिन गरीबों के लिए घर बनवाने हैं, उसकी लिस्ट भेज दीजिए, लेकिन वो अपने बंगले को विदेशी टाइलों, विदेशी फर्नीचर से सजाने में जुटे थे। आप लोगों ने देखा होगा और पढ़ा होगा इऩ टोटियों के बारे में। क्योंकि टोंटियां बहुत शानदार लगवाईं थीं।

अपराधी या तो जेल में हैं यो फिर वे राम नाम सत्य है की यात्रा पर निकल चुके हैं

इससे पहले जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को लुटेरों को हवाले कर दिया था। आप को याद होगा कि सपा की सरकार में किस तरह से चारों तरफ लूट खसोट मची थी। गुंडे और आतंकवादियों को सपा सरकार बिरयानी खिलाती थी, लेकिन जब भाजपा की सरकार बनी तो आतंकवादियों को गोली खिलाया गया। आज उत्तर प्रदेश में अपराधी या तो जेल में हैं यो फिर वे राम नाम सत्य है की यात्रा पर निकल चुके हैं। योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में जो नामुमकिन था, मोदी ने उसे मुमकिन बनाया। क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *