नवजोत सिंह सिद्धू की दो मुंहे सांप जैसी फितरत जगजाहिर : अशोक सरीन हिक्की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नवजोत सिद्धू कारगुजारी बताने की बजाए पप्पू राहुल गांधी को खुश करने मे जुटे

डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस के स्वंयभू स्टार प्रचारक एवं कांग्रेस की पंजाब सरकार मे निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की फितरत दो मुँह साँप के जैसी है। उक्त बात पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की ने कही है।

सरीन ने कहा कि सिद्धू ने एक मुँह से पाकिस्तान समर्थित आंतकवादियों की तरफ से बार-बार भारतवासियों एवं भारतीय फौज पर आंतकवादी हमले करने पर पाकिस्तानियों को बेकसूर बता हर भारतवासी की भावनाओं को डसा और दूसरे मुँह से कांग्रेस के विधायक व निकाय मंत्री बनने के बाद पंजाब की शहरी जनता को सुविधा देने मे विफल हो डसा है।

हिक्की ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिद्धू ने भ्रष्टाचार के लिए पहले सरकारी अधिकारी ससपेंड और फिर बहाल करने, पहले जनता की बिल्डिंगों को अवैध बता सील करना और बाद मे सील खोलने जैसे झूठे खेल खेलकर व पंजाब की शहरी जनता के 50% से ज़्यादा बिजली रेट बढ़ा कर जनता को अभी तक डस रहे हैं।

सरीन ने कहा कि इधर उधर की बाते छोड़ पंजाब की राजनीति मे फेल हो चुके नवजोत सिद्धू बताएं कि पिछले दो साल से मंत्री बनने के बाद उन्होंने जनता हित मे क्या विकास किया। पंजाब की जनता इसका जवाब मांग रही है ।इसलिए पंजाब मे अपनी कारगुजारी बताने की बजाए बेबुनियाद झूठी बयानबाज़ी कर बुद्धू सिधु पपू राहुल गांधी को खुश करने की कोशिश करने मे जुटे है। सरीन ने अंत मे कहा कि सिद्धू की असफल कार्यशैली पर चोर मचाए शोर और नालायक पुत्र बस्ता भारी जैसी कहावत बिल्कुल ठीक बैठ रही है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *