पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 900 यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन दिल्ली रवाना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रूमा गांव के नजदीक शुक्रवार देर रात एक बजे ट्रेन हादसा हो गया. दिल्ली आ रही पूर्वा एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतर गई. हादसे में 20 लोगों के घायल होने की खबर है, हालांकि रेलवे के अनुसार घायलों में किसी की हालत गंभीर नहीं है. हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान जारी है. दुर्घटनाग्रस्त हुई पूर्वा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12303) हावड़ा से नई दिल्ली आ रही थी।

पूर्वा एक्सप्रेस में सवार 900 यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन कानपुर से दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई है. हादसे के कारण इस रूट पर चलने वाली 11 ट्रेनों को आज के लिए रद्द कर दिया गया है।

हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस कानपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही रूमा के पास ट्रेन के 12 डब्बे पटरी से उतर गए. इनमें 10 सवारी डब्बे, एक पैंट्री कार और एक पॉवर कार शामिल हैं. इनमें चार डब्बे ट्रैक के पास पलट भी गए. कपलिंग टूटने की वजह से हादसे की आशंका जताई जा रही है. राहत की बात ये है कि हादसे में सारे मुसाफिर सुरक्षित हैं. करीब 20 यात्री के जख्मी होने की खबर है. रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए है।

ट्रेन हादसे पर डीएम का बयान

वहीं कानपुर के डीएम विजय विश्वास पंत के मुताबिक हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मौके पर राहत-बचाव काम जारी है. 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को हैलेट, उर्सला और कांशीराम राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही आसपास के निजी अस्पतालों को भी सूचित किया गया है।

डीएम पंत ने बताया है कि यात्रियों को कानपुर सेंट्रल तक ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की जा रही है. रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि वे कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक ट्रेन की व्यवस्था कर रहे हैं।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *