पंजाब से विजय सांपला की क्यों कटी टिकट, सन्नी देओल किसे देंगे मात, पढ़ें पूरी स्टोरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 26वीं सूची जारी की है। गुरदासपुर से फिल्म अभिनेता सनी देओल को भाजपा ने टिकट दिया है। गौरतलब है कि पंजाब की गुरदासपुर संसदीय सीट के लिए भाजपा सनी देओल को मनाने में जुटी हुई थी। वहीं, मौजूदा केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रधान विजय सांपला की टिकट काट दी गई है।

चंडीगढ़ सीट से किरण खेर को मैदान में उतारा गया है तो होशियारपुर से केंद्रीय मंत्री की टिकट काट कर उनकी जगह फगवाड़ा से भाजपा के विधायक सोम प्रकाश को मैदान में उतारा गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह स्वयं सनी देओल से मुलाकात करने पहुंचे थे। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि गुरदासपुर की प्रतिष्ठित सीट से भाजपा सनी को मैदान में उतारना चाहती है।

सनी देओल के भाजपा में शामिल होने के बाद इन कयासों को बल मिला कि पार्टी उन्हें गुरदासपुर लोकसभा सीट से ही मैदान में उतारेगी। हालांकि सनी देओल का मामला फाइनल होने से पहले अफवाहों का बाजार गर्म हुआ था और फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर अटकलें चल पड़ी थीं।

पंजाब में वैसे भी भाजपा दो गुटों में बंटी हुई है। पहला गुट केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला का है, तो दूसरा गुट मौजूदा प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक का। चर्चा यह है कि सांपला का टिकट कटवाने में श्वेत मलिक ग्रुप कामयाब हो गया।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *