यौन शोषण के आरोपों को साजिश बताने वाले वकील को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन प्रताड़ना का आरोप के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उस वकील से जवाब मांगा जिसने यह सनसनीखेज दावा किया था कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को यौन उत्पीड़न के झूठे मामले में ‘‘फंसाकर” उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने के मकसद से षड्यंत्र रचा गया था।

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अगुवाई में तीन न्यायाधीशों की एक विशेष पीठ ने वकील उत्सव सिंह बैंस को नोटिस जारी किया और इस दावे के संबंध में उनसे जवाब मांगा. बैंस ने दावा किया था कि उन्हें शीर्ष अदालत की पूर्व महिला कर्मचारी का प्रतिनिधित्व करने के लिए तथा यहां प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन करने वाले व्यक्ति का इंतजाम करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी।

न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता भी पीठ में शामिल थे. पीठ ने मामले की आगे की सुनवाई के लिए बुधवार को सुबह साढ़े 10 बजे का समय तय किया है. मामले की ‘न्यायपालिका की स्वतंत्रता से जुड़े अति महत्वपूर्ण’ विषय के तौर पर सुनवाई की जा रही है. वकील ने सोमवार को शपथपत्र दायर किया था. इससे पहले शनिवार को अप्रत्याशित सुनवाई हुई थी जिसमें प्रधान न्यायाधीश ने कहा था कि इन आरोपों के पीछे एक बड़ी साजिश है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *