तीसरा चरण में 117 सीटों पर 65% वोटिंग: एक बूथ के पास बम फेंका गया, हिंसा के बावजूद 79% मतदान

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों पर 65% मतदान हुआ। पिछली बार इन सीटों पर 68.08% वोट डाले गए थे। बंगाल में लगातार तीसरे चरण में मतदान के दौरान हिंसा हुई। मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर तृणमूल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान लाइन में लगे एक वोटर की मौत हो गई। मुर्शिदाबाद के ही एक अन्य बूथ के पास अज्ञात लोगों ने बम फेंक दिया। हिंसा के बावजूद राज्य में 79% वोट पड़े। उधर, केरल में 20 सीटों पर मतदान के दौरान अलग-अलग वजहों से 10 लोगों की मौत हो गई।

कहां कितना मतदान?

राज्य और सीटें 3 बजे तक 4 बजे तक 5 बजे तक कुल मतदान
असम (4) 62% 63% 74% 81%
बिहार (5) 47% 48% 55% 60%
गोवा (2) 59% 59% 71% 71%
गुजरात (26) 50% 50% 59% 62%
कश्मीर (1) 11% 11% 13% 13%
कर्नाटक (14) 50% 51% 61% 66%
केरल (20) 55% 57% 68% 70%
महाराष्ट्र (14) 45% 45% 55% 58%
ओडिशा (6) 46% 47% 58% 58%
त्रिपुरा (1) 64% 67% 71% 79%
उत्तरप्रदेश (10) 47% 47% 56% 60%
बंगाल (5) 68% 68% 79% 79%
छत्तीसगढ़ (7) 55% 55% 64% 68%
दादरा नगर हवेली (1) 57% 57% 71% 71%
दमन दीव (1) 55% 55% 65% 65%

कहां कितना मतदान?

राज्य और सीटें 11 बजे तक 12 बजे तक 1 बजे तक 2 बजे तक
असम (4) 29% 29% 47% 47%
बिहार (5) 26% 26% 37% 37%
गोवा (2) 19% 28% 37% 46%
गुजरात (26) 15% 25% 31% 39%
कश्मीर (1) 5% 5% 5% 10%
कर्नाटक (14) 16% 21% 31% 37%
केरल (20) 22% 26% 36% 40%
महाराष्ट्र (14) 10% 17% 24% 32%
ओडिशा (6) 11% 19% 27% 33%
त्रिपुरा (1) 18% 29% 33% 45%
उत्तरप्रदेश (10) 18% 22% 29% 30%
बंगाल (5) 34% 35% 45% 52%
छत्तीसगढ़ (7) 22% 27% 38% 43%
दादरा नगर हवेली (1) 11% 22% 22% 37%
दमन दीव (1) 19% 24% 41% 43%

बंगाल में हिंसा, केरल में बूथ पर वोटर की मौत

प. बंगाल में कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की गई। मुर्शिदाबाद में कांग्रेस और तृणमूल कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इस दौरान लाइन में लगे एक वोटर की मौत हो गई। उधर, बलिग्राम में अज्ञात लोगों ने एक बूथ के पास बम फेंके। दोमकल नगरीय निकाय में तृणमूल कार्यकर्ता देसी बम से किए गए हमले में जख्मी हो गया। केरल में अलग-अलग वजहों से 10 लोगों की मौत हो गई। कन्नूर में वोट डालकर लौटे व्यक्ति की मौत हो गई। तेल्लीचेरी में 52 वर्षीय मुस्तफा की वोटिंग का इंतजार करते वक्त मौत हो गई। एर्नाकुलम में पोलिंग बूथ पर वोटर स्लिप ले रहे 87 साल की थेरीसियम्मा की मौत हो गई। रन्नी में पपाचेन (67) की वोटिंग लाइन में इंतजार करते वक्त मौत हो गई।

गुजरात के गिर में 1 वोटर के लिए बना पोलिंग बूथ

गुजरात में जूनागढ़ के गिर जंगल में एक मतदाता के लिए पोलिंग बूथ बनाया गया। यहां वोटर भारत दास बापू ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि सरकार ने इतना पैसा खर्च किया है तो वे जरूर मतदान करेंगे। उधर, छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश का सबसे छोटा मतदान केंद्र कोरिया जिले के सेराडांड़ में बनाया गया। यहां केवल 4 मतदाताओं के लिए केंद्र बनाया गया। चार में से तीन वोटर एक ही परिवार के हैं।

गुजरात में मोदी, आडवाणी और शाह ने वोट डाला

नरेंद्र मोदी और उनकी मां ने अहमदाबाद में मतदान किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह के साथ अहमदाबाद के नारणपुरा में मतदान किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शाहपुर हिंदी स्कूल में मतदान करने पहुंचे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पत्नी अंजली समेत राजकोट में वोट डाला।

मोदी ने कहा- वोटर आईडी की ताकत आईईडी से ज्यादा

नरेंद्र मोदी ने वोट डालने के बाद कहा- मेरे गृहराज्य गुजरात में वोट देकर इस महान लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिला। जैसे कुंभ के मेले में स्नान करके एक पवित्रता का आनंद आता है, वैसे ही लोकतंत्र के महापर्व में वोट कर मैं पवित्रता का अनुभव कर रहा हूं। मैं देश के सभी नागरिकों से आग्रह करूंगा कि इस लोकतंत्र के पर्व में जहां-जहां मतदान बाकी हैं, वहां मतदान करें। आतंकवाद का शस्त्र आईईडी होता है और लोकतंत्र का शस्त्र, उसकी शक्ति वोटर आईडी होता है। मुझे विश्वास है वोटर आईडी की ताकत आईईडी की ताकत से काफी ज्यादा है। हम इसकी ताकत समझें।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *