पंजाब की इस यूनिवर्सिटी से कश्‍मीरी स्‍टूडेंट अरेस्‍ट, CRPF दस्ते पर कार बम हमले में शामिल था

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा
जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने बठिंडा की सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब से एक कश्‍मीरी स्‍टूडेंट को अरेस्‍ट किया है। उस पर आरोप है कि वह 30 मार्च को जम्‍मू-कश्‍मीर के बनिहाल में आत्‍मघाती कार बम हमले की योजना बनाने में शामिल था। हालांकि यह हमला नाकाम हो गया था।

हिलाल अहमद(28) नाम का यह छात्र यहां से एमएड कर रहा है। आतंकवादियों की 30 मार्च 2019 को बनिहाल में पुलवामा हमले की तर्ज पर एक सेंट्रो कार में विस्‍फोटक भरकर सीआरपीएफ काफिले पर हमले की योजना थी। लेकिन आतंकवादी धमाके से पहले ही विस्‍फोटकों से भरी कार छोड़कर भाग गए। इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ था। जांच में इस घटना के तार हिलाल तक पहुंचते पाए।

30 मार्च को ही बनिहाल पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 307, 120, 120ए, 121, 121ए, और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी।

हिलाल जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवादी गतिविधियों और टेरर फंडिंग में शामिल

बनिहाल हमले में हिलाल की क्‍या भूमिका थी अभी तक यह पुख्‍ता नहीं हो पाया है। सूत्रों का कहना है कि हिलाल जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवादी गतिविधियों और टेरर फंडिंग में शामिल था। भटिंडा के एसएसपी नानक सिंह ने हिलाल की गिरफ्तारी की पुष्टि तो की है लेकिन उसके पीछे कारणों का ब्‍यौरा नहीं दिया। उन्‍होंने बताया, ‘ जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के पास हिलाल के खिलाफ वॉरंट था, हमने तो सिर्फ अरेस्‍ट करने में मदद की है।’

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *