समाना। अपने रिश्तेदारी के एक लड़के से परेशान होकर समाना स्थित भाखड़ा में छलांग लगाकर एक लड़की ने आत्महत्या का प्रयास किया। भाखड़ा में छलांग लगाते देखकर कुछ युवकों ने लड़की को बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक 9वीं कक्षा की छात्रा ने भाखडा नहर में छलांग लगा आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान किनारे खड़े 2 लड़कों ने छलांग मार लड़की को बचा लिया। लड़की के मुताबिक वह अपने रिश्तेदार के एक लड़के से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रही थी। फिलहाल पुलिस लड़की के बयान के आधार पर रिश्तेदार के लड़के को खोजना शुरू कर दिया।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।