किंग्स इलेवन पंजाब की जीत पर सैम कुरैन और प्रीति जिंटा ने किया ‘भांगड़ा’, देखें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहाली। आईपीएल 2019 के मोहाली में खेले गए 13वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराकर टूर्नामेंट के चार मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। पंजाब की जीत के नायक रहे इंग्लैंड के 20 वर्षीय ऑलराउंडर सैम कुरैन।

सैम कुरैन ने किंग्स इलेवन पंजाब के 9 विकेट पर 166 रन के स्कोर में अपने बल्ले से 20 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। उसके बाद गेंदबाजी में सिर्फ 2.2 ओवर में 11 रन देकर दिल्ली कैपिटल्स के 4 विकेट झटके। इसमें हैट-ट्रिक विकेट भी शामिल है। पंजाब की ओर से दिए गए 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 19.2 ओवर में 152 रन के स्कोर पर सिमट गई और मैच 14 रन से गंवा बैठी।

दिल्ली कैपिटल्स पर किंग्स इलेवन पंजाब की 14 रन से जीत के बाद सैम कुरैन का टीम की मालकिन अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ जश्न मनाने का अंदाज सबके दिल को छू गया। मैच जब खत्म हुआ तो प्रीति जिंटा मैदान के अंदर अपनी टीम के खिलाड़ियों से मिलने पहुंचीं। बारी-बारी से वह सबसे मिल रहीं थीं। तभी सैम कुरैन ने उनको देखते ही मुस्कराकर भांगड़ा करना शुरू कर दिया।

प्रीति ने भी कुरैन का साथ दिया और फिर गले लगाया। इस दौरान प्रीति और कुरैन का भांगड़ा देखकर टीम के अन्य सदस्य खूब हंसे। मोहम्मद शमी ने भी महत्वपूर्ण समय पर ऋषभ पंत तथा हनुमा विहारी की गिल्लियां बिखेरकर पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाई। शमी ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *