मसूद अजहर पर प्रतिबंध को राष्ट्रीय गौरव बता रही है भाजपा, पढ़ें अरुण जेटली ने क्या कहा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने को आतंक के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्णायक लड़ाई का ऐलान करते हुए बीजेपी ने इसे देश का गौरव बताया। वित्त मंत्री अरुण जेटली और रक्षा मंत्री निर्मला सीतरमण ने इसे देश के लिए गर्व और विजय का पल बताया। इस मौके पर जेटली ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया पर अफसोस जताते हुए कहा कि विपक्ष इसे भी राजनीतिक मुद्दे की तौर पर देख रहा है।

मसूद अजहर पर लगे बैन को देश के लिए गौरव बताते हुए वित्त मंत्री ने विपक्ष से सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘जिस प्रयास में ये देश लगा था 10 वर्षों से उसमें कल हम सफल हुए तो कहते हैं ये तो तुच्छ है इसमें बिग डील क्या है? पुरानी परंपरा है कि विदेश नीति और सुरक्षा नीति के संदर्भ में हम एकजुट हैं, लेकिन उस परंपरा को हम तोड़ें यह पिछले कुछ दिनों का चलन है। देश को जो यह गौरव प्राप्त हुआ है उसमें कम से कम इस देश का विपक्ष भी सकारात्मक भूमिका निभाए।’

10 सालों के संघर्ष के बाद भारत को मिली सफलता

वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि 2009 में जो प्रक्रिया आरंभ हुई थी 2014 के बाद 2016-17 में 3 अवसर आए जब तकनीकी बाधा लगाए गए और भारत का प्रयास सफल नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘भारत का कूटनीतिक दबाव विश्व मंच पर भारत का प्रभाव इन सबको मिलाकर ये परिणाम हुआ। दुनिया के देश काफी समय से प्रयास कर रहे थे कि मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया जाए, लेकिन चीना तकनीकी बाधा लगाता रहा। भारतीय कूटनीति के प्रभाव से वह रुकावट भी हट गई।’

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *