पंजाब के 13 सीटों पर 278 उम्मीदवार मैदान में, सबसे ज्यादा 30 प्रत्याशी अमृतसर में, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आखिरी दिन 12 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र वापस लिए गए

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब राज्य के 13 लोक सभा हलकों के लिए 278 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। आज नामांकन पत्र वापस लेने के आखिरी दिन (तारीख़ 2 मई, 2019) 12 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र वापस लिए गए। 278 उम्मीदवारों को चुनाव निशान भी अलॉट कर दिए गए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि पंजाब राज्य में कुल 385 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दायर किये गए थे। नामांकन पत्रों की पड़ताल के दौरान 297 नामांकन पत्र दुरुस्त पाये गए थे।
लोक सभा हलका 01 -गुरदासपुर से आज किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया है और अब 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। लोक सभा हलका 02 -अमृतसर से आज किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया है और अब 30 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जालंधर में 19 उम्मीदवार

लोक सभा हलका 03 -खडूर साहिब से आज किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया है और अब 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। लोक सभा हलका 04 -जालंधर से आज किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया है और अब 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। लोक सभा हलका 05 -होशियारपुर (एस.सी.) से आज किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया है और अब 08 उम्मीदवार मैदान में हैं।
लोक सभा हलका 06 -आनंदपुर साहिब से आज 01 उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस लिया गया है और अब 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। लोक सभा हलका 07 -लुधियाना से आज 01 उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस लिया गया है और अब 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। लोक सभा हलका 08 -फतेहगढ़ साहिब (एस.सी) से आज 01 उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस लिया गया है और अब 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। लोक सभा हलका 09 -फरीदकोट से आज 02 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र वापस लिए गए हैं और अब 20 उम्मीदवार मैदान में हैं।

बठिंडा में 27 प्रत्याशी

लोक सभा हलका 10 -फिऱोज़पुर से आज किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया है और अब 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। लोक सभा हलका 11 -बठिंडा से आज 03 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र वापस लिए गए हैं और अब 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। लोक सभा हलका 12 -संगरूर से आज 01 उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र वापस लिया गया है और अब 25 उम्मीदवार मैदान में हैं और लोक सभा हलका 13 -पटियाला से आज 03 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र वापस लिए गए हैं और अब 25 उम्मीदवार मैदान में हैं।
डा. राजू ने बताया कि अब कुल 278 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। पंजाब राज्य में कुल 2,07,81,211 वोटर हो गए हैं जिनमें से 1,09,50,735 पुरुष, 98,29,916 महिलाएं और 560 थर्ड जैंडर के वोटर हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में वोटें डालने की प्रक्रिया तारीख़ 19 मई, 2019 (रविवार) को प्रात:काल 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
इस कार्य के लिए राज्य में 14460 पोलिंग स्थानों पर 23213 पोलिंग बूथ स्थापित किये गए हैं, जिनमें से 249 क्रिटीकल, 719 सैंस्टिव और 509 हाइर -सैंस्टिव हैं। पंजाब राज्य में वोटों वाले दिन 12002 बूथों से वेब -कास्टिंग की जायेगी। जबकि वोटों की गिनती तारीख़ 23 मई, 2019 (वीरवार) को प्रात:काल 8 बजे शुरू होगी।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *