ममता के गढ़ में मोदी ने दिया करारा जवाब- दीदी, आपका थप्पड़ मेरे लिए आशीर्वाद जैसा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बांकुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा में चुनावी सभा को संबोधित किया. प्रधानमंत्री के निशाने पर ममता बनर्जी रहीं. पीएम ने ममता बनर्जी को फानी तूफान के मुद्दे पर भी निशाने पर लिया तो वहीं संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया. प्रधानमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी ने पहले सत्ता के नशे में बंगाल को बर्बाद किया और अब सत्ता जाने के डर से तबाह करने में तुली हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि दीदी, बौखलाहट में देश के संविधान का इस्तेमाल कर रही हैं. अब वो प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन पाकिस्तान के पीएम को पीएम मानने में उन्हें गौरव होता है. बंगाल में जब ‘फानी’ तूफान आया, तो मैंने उन्हें दो बार फोन किया और उन्होंने मेरा फोन नहीं उठाया.

अब मां, माटी और मानुष नहीं बल्कि कुर्सी-भतीजे और टोलेबाजों की परवाह है

पीएम मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी को अब मां, माटी और मानुष नहीं बल्कि कुर्सी-भतीजे और टोलेबाजों की परवाह है. उन्होंने कहा कि दीदी कितना परेशान है उसका अंदाजा भाषण से लग सकता है, अब वो मेरे लिए पत्थर और थप्पड़ की बात करती हैं लेकिन मुझे तो गालियों की आदत है.

बांकुरा के अलावा पुरुलिया की रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि दीदी कह रही हैं कि वो मोदी को थप्पड़ मारना चाहती हैं, लेकिन मैं तो कहता हूं मैं वो भी खाने को तैयार हूं. आपका थप्पड़ मेरे लिए आशीर्वाद जैसा है. उन्होंने कहा कि 23 मई के बाद ममता दीदी की सत्ता का पतन होना शुरू हो जाएगा.

TMC की सरकार ऐसी सरकार है, जहां पर भगवान का नाम लेने वाला भी परेशान है

ममता बनर्जी पर हमला करते हुए पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार बंगाल के अधिकारियों के साथ बैठक करना चाहती थी, लेकिन दीदी ने मना कर दिया. ममता बनर्जी का ये अहंकार ही उन्हें ले डूबेगा. उन्होंने कहा कि TMC की सरकार ऐसी सरकार है, जहां पर भगवान का नाम लेने वाला भी परेशान है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी को दीदी के गुस्से की जनता नहीं है, क्योंकि देशवासी मोदी के साथ हैं. पीएम ने कहा कि दीदी को उन राम भक्तों, सरस्वती भक्तों और दुर्गा भक्तों की चिंता करनी चाहिए, जिनको वह पूजा नहीं करने दे रही हैं. उन्होंने कहा कि दीदी के दिल में घुसपैठियों और विदेशी कलाकारों के लिए ममता है लेकिन हमारे आदिवासियों के लिए नहीं है.

आपको बता दें कि बंगाल में अभी तक हुए हर चरण के चुनाव में हिंसा देखने को मिली है, पांचवें चरण में भी बंगाल की कई सीटों पर मतदान होना है. बीजेपी इस बार बंगाल में कमल खिलाने की पूरी कोशिश कर रही है तो वहीं ममता बनर्जी की तरफ से बीजेपी को रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है.

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *