धर्मवीर गांधी को बड़ा झटका, NPP पटियाला जि़ला प्रधान कांग्रेस में शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला
पटियाला से नवां पंजाब पार्टी के उम्मीदवार डा. धर्मवीर गांधी को उस समय पर बड़ा झटका लगा जब उसकी पार्टी की पटियाला जि़ला प्रधान मनजीत कौर कैप्टन अमरिन्दर सिंह की हाजिऱी में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई।

इस मौके पर पटियाला से कांग्रेसी उम्मीदवार परनीत कौर भी उपस्थित थे। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि मनजीत कौर का पार्टी में शामिल होना पंजाब भर में उनकी पार्टी को मिल रहे भारी समर्थन का संकेत है। इसके साथ ही यह पटियाला के लोगों के जोश का भी एक अन्य संकेत है।

पंजाब में से कांग्रेस द्वारा 13 की 13 सीटों पर सम्पूर्ण जीत हासिल करने पर विश्वास प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा किये गए विकास कार्य 19 मई को हो रहे मतदान में निर्णायक साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने पिछले दो दिन अपनी पत्नी परनीत कौर के हक में पटियाला में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी और पंजाब लोकतांत्रिक गठजोड़ समेत सभी राजनैतिक गठजोड़ और अन्य पार्टियों का मतदान में पूरी तरह सफाया हो जायेगा।

एन.पी.पी. में शामिल होने से पहले आम आदमी पार्टी की नेता मनजीत कौर ने पटियाला की सेवा करने के लिए उनको दिए गए मौके के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह पी.डी.ए. की मनमानियों और सिद्धांतहीन कामकाज से ऊब चुके थे। इस कारण उन्होंने शहर के हितों के मद्देनजऱ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और पी.डी.ए. के उल्ट कांग्रेस एक धर्म निष्पक्ष पार्टी है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *