PSEB 12 Result 2019: पंजाब बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं के रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजों की घोषणा आज सुबह 11:30 बजे की जाएगी

PSEB 12th Result 2019 Date: पंजाब स्‍कूल एजुकेशन बोर्ड ने दो दिन पहले 10वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिया है और आज वह 12वीं के नतीजों की घोषणा करने जा रहा है. बोर्ड आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर 12वीं के कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस स्‍ट्रीम के नतीजों का ऐलान करने जा रहा है. आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजों की घोषणा आज सुबह 11:30 बजे की जाएगी.

इससे पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे 15 मई को जारी करेगा, लेकिन इंडियन एक्‍सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार पीएसईबी के पीआरओ रमिन्‍द्रजीत सिंह ने बताया कि पीएसईबी कक्षा 12वीं के नतीजे आज 11:30 बजे रिलीज कर देगा.

एसे करें रिजल्ट चेक

Punjab Board Result 2019

 

Punjab Board Results 2019

कक्षा 12की परीक्षा मार्च और अप्रैल 2019 को हुई थी. साल 2018 में बोर्ड ने पहली बार मार्क्‍स मोडरेशन को डिस्‍कंटिन्‍यू किया था. इसके जरिये छात्रों को ग्रेस अंक प्राप्‍त होता था.

PSEB Class 12 board exam result: ऐसे चेक करें

  • स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
  • स्‍टेप 2: वहां जाकर ‘results’ टैब पर क्‍ल‍िक करें.
  • स्‍टेप 3: जरूरी विवरण भरें.
  • स्‍टेप 4: भविष्‍य की आवश्‍यकताओं को ध्‍यान में रखते हुए रिजल्‍ट डाउनलोउ करें और उसका प्रिंटआउट लें.

साल 2018 में लुधियाना की पूजा जोशी ने 98 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया था. वहीं 97.55 फीसदी के साथ विवेक राजपूत ने दूसरा स्‍थान हासिल किया था. पिछले साल 12वीं का पास प्रतिशत 65.97 फीसदी रहा था. जबकि साल 2017 में पास प्रतिशत 62.36 फीसदी था।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *