स्व. कमलेश बौरी की स्मृति मेंं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
स्व. श्रीमती कमलेश बौरी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मेंं उनकी मधुर स्मृति में बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के तहत चल रहे स. सतनाम सिंह मैमोरियल इनोसैंट हाट्र्स मल्टी स्पैशलिटी अस्पताल में 15 मई से 31 मई तक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।

इसमें हृदय रोग, स्त्री रोग, आंख व दांत संबंधी समस्याएं व डायबिटीज़ की फ्री जांच की जाएगी। शिविर में फ्री जांच का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इन रोगों के विशेषज्ञ उपरोक्त सभी रोगों की जांच करेंगे तथा इन रोगों से मुक्ति पाने के लिए सही मार्गदर्शन करेंंगे।

स्व. श्रीमती कमलेश बौरी के पुत्र डा. अनूप बौरी व डा. चंद्र बौरी ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहे हैं। वह समय-समय पर आसपास के गांवों में फ्री मैडीकल चैकअप कैम्प लगाते रहते हैं जोकि एक सफल व सराहनीय प्रयास है। स्व. श्रीमती कमलेश बौरी एक सशक्त व कर्मठ महिला रही हैं और उनका सम्पूर्ण परिवार उनके पदचिन्होंं पर चलते हुए समाज के हित के लिए समर्पित है। इनोसैंट हाट्र्स मल्टी स्पैशलिटी अस्पताल टी.वी. टॉवर के पास, अड्डा खांबड़ा, नकोदर रोड जालन्धर में स्थित है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *