तीन तलाक मामले में CM योगी ने किया हस्तक्षेप, आगरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
आगरा के रकाबगंज पुलिस थाने के तहत तीन तलाक के एक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी चुकरू रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने पीड़िता तरन्नुम से बातचीत भी की है। पीड़िता तरुन्नुम और उनके रिश्तेदार ने तत्काल कार्रवाई करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार प्रकट किया है।

आगरा के सदर बाजार स्थित धोबी मोहल्ला की रहने वाली तरन्नुम पुत्री स्वर्गीय ज़ाहिद अली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर अपने पति द्वारा की जा रही ज्यादती और बेवजह तलाक दिए जाने पर कार्यवाही की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसरों ने पीड़िता तरन्नुम से संपर्क कर मामले की पूरी जानकारी हासिल की है। उसके बाद आगरा पुलिस ने आरोपी चुहरू रहमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

तरन्नुम पुत्री स्वर्गीय ज़ाहिद अली, निवासी धोबी मोहल्ला, सदर बाजार, आगरा की निवासी है। इसकी शादी चुकरू रहमान पुत्र जहूर खान निवासी 38/ 8D कटघर, ईदगाह, थाना रकाबगंज, आगरा के साथ हुई थी। इसके तीन बच्चे हैं। तरन्नुम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर शिकायत करते हुए कहा कि उसके पति चुकरू रहमान ने अपने ही मदरसे की एक छात्रा से दूसरी शादी कर ली।

इसके बाद चुहरू रहमान ने तरन्नुम को एक साथ तीन तलाक बोल कर घर से बाहर निकाल दिया। तरन्नुम से इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *