डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में नशे की रोकथाम के लिए कॉलेज विद्यार्थियों ने भी अपने कदम मिला सरकार, पुलिस विभाग एवं राजनीतिक दलों के साथ चलना शुरू कर दिया है। कुछ समय पहले राष्ट्रीय पुरस्कार लेने वाली आटे की चिड़ी माँ बेटे की कहानी पर डाक्यूमेंट्री तैयार करने वाले मल्टीमीडिया कोर्स के बच्चों ने शार्ट फिल्म रिलीज की।
इसमें बिनीत दीवान, शुभम वर्मा, गौरव लूथर के साथ प्रमुख प्रोड्यूसर वरुण वर्मा, निखिल जामवाल, हेमंत शर्मा ने नशे के खिलाफ शॉट फ़िल्म डाक्यूमेंट्री वर्कशॉप चौक के नजदीक एक होटल मे पंजाब भाजपा पूर्व प्रधान कमल शर्मा, पंजाबी सिनेमा की प्रमुख कलाकार सोनिका चौहान ने की।
इस अवसर पर डाक्यूमेंट्री तैयार करने वाले बच्चों ने सभी आए अतिथियों को पुष्प देकर सम्मानित किया। कमल शर्मा ने सभी बच्चों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि पंजाबियों ने सदैव देश की रक्षा की लड़ाई खुद लड़ी है। उसी तरह पंजाब मे इस नशे की लड़ाई को नौजवान लड़ेंगे। शर्मा ने कहा आज पंजाब में बच्चों को पारिवारिक संस्कार देने का चलन घटने से नशा बढ़ा है।
समाज के लिए बहुत बड़ी मिसाल पैदा की है
पंजाबी फिल्मों की प्रमुख एक्ट्रेस सोनिका चौहान ने कहा आज इन बच्चों ने इस तरह की शुरुआत कर समाज के लिए बहुत बड़ी मिसाल पैदा की है, जिसका श्रेय इनके परिवारों को जाता है। सोनिका ने कहा पंजाब के नौजवान देश भक्ति का नशा करेंगे तो भारत विश्व गुरु बनेगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक के.डी भंडारी, महिंदर भगत, विनोद शर्मा, रमन पब्बी, अमरजीत सिंह अमरी, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, सुभाष सूद, अशवनी दीवान हैप्पी, भगवंत प्रभाकर, कंवलजीत सिंह बेदी, सुशील शर्मा, मनोहर धवन, वरुण शर्मा, राजीव ढींगरा, अमित भाटिया, संजीव मनी, मनीष विज, अशोक सरीन हिक्की, आशीष सहगल, गौरव राय, परेश कपूर, कंवलजीत कपूर, श्रीराम जग्गी आदि उपस्थित थे।
हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।