अमित शाह की अगुवाई में हो सकते हैं इन तीन राज्यों में चुनाव, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर अब कुछ महीनों तक सरकार व संगठन की दोनों जिम्मेदारियों का भार रहेगा। पार्टी लोकसभा चुनाव से बने माहौल को इस साल के आखिर में होने वाले तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखना चाहती है। इन तीनों राज्यों महाराष्ट्र, झारखंड व हरियाणा में भाजपा की अपनी सरकारें हैं।

भाजपा में एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत की परंपरा के चलते अमित शाह गृहमंत्री बनने के बाद ज्यादा समय तक पार्टी अध्यक्ष नहीं रहेंगे। वैसे भी वह अपना पहला कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल लोकसभा चुनावों तक बढ़ाया था।

सूत्रों के अनुसार अब भाजपा चाहती हैं कि तीन राज्यों के चुनाव तक भी शाह पार्टी की कमान संभाले रहें, ताकि लोकसभा चुनाव में मिली जीत की लय इन राज्यों के चुनावों तक बरकरार रह सके। तब तक संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।

अमित शाह को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था

भाजपा में पहले भी कई अध्यक्ष अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव व अन्य कारणों से काफी दिनों तक अध्यक्ष बने रहे थे। हालांकि राजनाथ सिंह ने 2014 में गृहमंत्री बनने के बाद अध्यक्ष पद छोड़ दिया था, जिसके बाद अमित शाह को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। शाह ने पहले राजनाथ सिंह के बचे कार्यकाल को पूरा किया और उसके बाद अपना पहला अध्यक्षीय कार्यकाल शुरू किया था।

भाजपा में किसी व्यक्ति को लगातार दो कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चुना जा सकता है। उसे देखते हुए शाह के पास एक कार्यकाल बाकी है। हालांकि शाह गृहमंत्री रहेंगे और दूसरा कार्यकाल नहीं लेंगे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *