भारत-पाक क्रिकेट मैच: रोहित की फिफ्टी, टीम इंडिया का बढ़िया आगाज

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप में आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीता और कप्तान सरफराज अहमद ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पाकिस्तान की टीम में शादाब खान और इमाद वसीम की वापसी हुई है। वहीं भारत के प्लेइंग इलेवन में विजय शंकर को जगह मिली है।

मैच का LIVE अपडेटः

  • 04:01 PM: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 87/0, रोहित शर्मा 53 और लोकेश राहुल 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
  • 03:50 PM: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79/0, रोहित शर्मा 50 और लोकेश राहुल 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। भारत फिलहाल 6.58 के रन रेट से रन बना रहा है।
  • 03:52 PM: सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 34 गेंद पर जड़ा पचासा, रोहित ने शादाब खान के ओवर में चौके से पूरे किए पचास रन।
  • 03:44 PM: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/0, रोहित शर्मा 37 और लोकेश राहुल 14 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।
  • 03:40 PM: वहाब रियाज आए 10वां ओवर फेंकने पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा और केएल राहुल का तालमेल गड़बड़ाया, लेकिन पाकिस्तान की कमजोर फील्डिंग से दोनों ही बल्लेबाजों को जीवनदान मिला। दोनों ने पहला रन तेजी से लिया और दूसरे रन में तालमेल बिगड़ गया। फिर पाकिस्तान की खराब फील्डिंग का फायदा भारत को मिला।
  • 03:34 PM: आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 42/0, रोहित शर्मा 31 और लोकेश राहुल 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
  • 03:27 PM: हसन अली के ओवर में रोहित शर्मा ने चौका और छक्का जड़ा। छठे ओवर से भारत के खाते में जुड़े 12 रन, 6 ओवर के बाद स्कोर 32/0
  • 03:23 PM: पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 20/0, रोहित शर्मा 14 और केएल राहुल 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
  • 03:14 PM: तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 11/0, रोहित शर्मा 10 और केएल राहुल 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
  • 03:10 PM: तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर अंपायर ने तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को वॉर्निंग दी। आमिर पिच पर डेंजर एरिया में चले गए थे, जिसके चलते उन्हें वॉर्निंग दी गई।
  • 03:05 PM: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इस हाई वोल्टेज मैच का पहला ओवर मेडन डाला। इस ओवर में कोई रन नहीं बना।
  • 03:00 PM: भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए उतरे। मोहम्मद आमिर कर रहे हैं पाकिस्तान के लिए पहला ओवर।
  • 02:54 PM: दोनों देशों के क्रिकेटर राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आए।

इस मैच के दौरान बारिश की आशंका बनी रहेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक विश्व कप में छह मैच खेले गए हैं और हर बार जीत भारत ने ही दर्ज की है। पाकिस्तान कभी भी विश्व कप में टीम इंडिया से जीत नहीं सका है। वहीं अगर बात करें ओवरऑल वनडे मैचों की तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है।

प्लेइंग इलेवन

भारतः रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

पाकिस्तानः इमाम उल हक, फखर जमां, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (कप्तान), शोएब मलिक, इमाद वसीम, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शादाब खान।

हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच कुल 131 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 73 और भारत ने 54 मैच जीते हैं। चार मैचों के नतीजे नहीं निकले हैं। इंग्लैंड में खेले गए मैचों की बात करें तो यहां दोनों टीमों के बीच पांच मैच खेले गए हैं, जिसमें तीन भारत ने जीते हैं और पाकिस्तान ने दो मैच जीते हैं। विश्व कप में दोनों टीमों के बीच छह मैच खेले गए हैं और सारे ही मैच भारत ने जीते हैं। वहीं मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया है, जिसे भारत ने जीता है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *