मेयर जगदीश राजा पहुंचे इस्लामगंज, घरों का खड़काया कुंडा, जाने मामला

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेयर की अपील, पानी की बर्बादी रोको, तभी भविष्य सुरक्षित

डेली संवाद, जालंधर
मेयर जगदीश राजा ने सेव वाटर को लेकर जनता को जागरुक किया। शनिवार को उन्होंने अपने वार्ड में पड़ते मोहल्ला इस्लाम गंज में घर घर जाकर पानी बचाने की अपील की। मेयर राजा ने लोगों से कहा कि पानी सबकी जरुरत है और उसे बचाने के लिए सभी का सहयोग चाहिए।

मेयर जगदीश राजा ने कहा है कि पानी बचाने में शहर का प्रत्येक नागरिक नगर निगम की मदद करे। अगर हम आज पानी बचाएंगे, तो हमारी आने वाली पीढ़ी को पानी मिल सकेगा। यदि हम पानी का दुरूपयोग को रोकने में सफल हुए तो आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर भविष्य दे सकेंगे।

मेयर जगदीश राजा ने बताया है कि पानी की बर्बादी को रोकने के लिए नगर निगम की अलग-अलग टीम बनाई गई है। इसमें सभी जोनों में एक-एक टीम की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा है कि पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ नगर निगम सख्ती से निपटेगा।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *