अहमद पटेल से मिले कैप्टन, नवजोत सिद्धू की कारगुजारी की रिपोर्ट सौंपी, जाने मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मतभेद की खबरों के बीच अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मुलाकात की. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. सिद्धू इस माह की शुरुआत में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी एवं अहमद पटेल से मिले थे. पटेल को अमरिंदर और सिद्धू के बीच मतभेद दूर कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अमरिंदर ने छह जून को मंत्रिमंडल फेरबदल में सिद्धू से शहरी निकाय के साथ पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग वापस ले लिए थे और उन्हें ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा था. अमरिंदर ने सिद्धू से विभाग वापस लेते हुए उनके खराब प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया था. मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद दोनों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए थे. सिद्धू ने अभी नए विभाग का कार्यभार नहीं संभाला है. उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते वह प्रभार संभालेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की, उन्हें अपना पत्र सौंपा

आपको बता दें कि पंजाब के मंत्री एवं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद को अहम स्थानीय शासन विभाग से हटाए जाने के बाद पिछले दिनों पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की थी और उन्हें राज्य की ‘‘स्थिति” से अवगत कराया था सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की, उन्हें अपना पत्र सौंपा, उन्हें स्थिति से अवगत कराया।

क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की. सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को शहरी सीटों में 64% वोट मिला है जबकि ग्रामीण इलाक़ों में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *