पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को परोसा जाएगा जेल का खाना, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फूड कमीशन द्वारा छात्रों के लिए मिड डे मील कैदियों से बनवाने पर विचार

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब राज्य के स्कूली विद्यार्थियों को मिड डे मील अधीन बढिय़ा, पौष्टिक और शुद्ध खाना मुहैया करवाने की दिशा में पंजाब स्टेट फूड कमीशन द्वारा एक नए प्रकार के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। यह मीटिंग केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जेलों में तैयार खाने को मिड डे मील के तौर पर प्रयोग सम्बन्धी लिए गए फ़ैसले की रौशनी में हुई।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब स्टेट फूड कमीशन के चेयरमैन डी.पी. रैड्डी ने बताया कि कमीशन द्वारा पंजाब राज्य की जेलों में बंद कैदियों से ताज़ा, गर्म और पौष्टिक भोजन तैयार करवा कर पंजाब राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाने संबंधी विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे जहाँ कैदियों के लिए नये रोजग़ार के मौके पैदा होंगे वहीं विद्यार्थियों को मिड डे मील अधीन दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता की एक ही जगह से निगरानी भी की जा सकेगी। पंजाब स्टेट फूड कमीशन के चेयरमैन डी.पी. रैड्डी ने मीटिंग में उपस्थित प्रमुख सचिव जेल किरपा शंकर सरोज को हिदायत की कि वह इस योजना के लाभ और हानियों को अच्छी तरह विचारने के बाद कमीशन को सूचित करें।

आपको बता दें कि पंजाब राज्य के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में माध्यमिक स्कूल तक के विद्यार्थियों को मिड डे मील दिया जाता है। यह योजना पंजाब सरकार द्वारा केंद्र सरकार के साथ मिलकर 60-40 के अनुपात में चलाई जा रही है।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *