इनोकिड्स में ‘वैजी डे’ मनाकर विद्यार्थियों को सब्जियों का महत्त्व बताया

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हार्टस के इनोकिड्स के प्री-प्राइमरी विंग ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड तथा रॉयल वल्र्ड में बच्चों ने वैजी-डे मनाया तथा विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न सब्किायों तथा रंगों के आकार के अनुसार कपड़े पहने।

अध्यापिकाओं ने बच्चों को सब्जियों के महत्त्व के बारे बताया तथा प्रतिदिन अपने खाने में सब्जियां शामिल करने के लिए प्रेरित किया। छोटे बच्चों के लिए ऐसी गतिविधियां करवाने का उद्देश्य उन्हें पौष्टिक भोजन की जानकारी देना तथा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करना है। इस गतिविधि द्वारा बच्चों ने रंगों की पहचान करनी भी सीखी। इस गतिविधि को रोचक बनाने के लिए अध्यापिकाओं ने कड़ी मेहनत की तथा इसे मनोरंजक शैली में प्रस्तुत किया।

https://youtu.be/k7K7ZHl4cW0

इस अवसर पर इंचार्ज गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां), पूजा राणा (रॉयल व्र्लड), नीतिका कपूर (सी.जे.आर) ने बताया कि बच्चों को जंक-फूड से दूर करने के लिए एवम उसके बुरे प्रभावों की जानकारी देने के लिए उन्हें हरी सब्जियों का महत्त्व अत्यंत रोचक ढंग से समझाया जाता है। बच्चों ने वायदा किया कि वे अपने टिफिन में प्रतिदिन सब्जी भी लेकर आएंगे तथा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे।

हिन्दी न्यूज़ Updates पाने के लिए आप हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *