छप्पड़ बने इलाके में पहुंचे निगम कमिश्नर, किशनलाल शर्मा ने सुनाई खरी-खोटी, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
गुरु गोविंद सिंह एवेन्यू, न्यू गांधी नगर और उपकार नगर इलाके के गरीबों की मदद को आगे आए वरिष्ठ भाजपा नेता किशनलाल शर्मा ने आज वो कर दिखाया जो मेयर और इलाके के पार्षद अब तक नहीं कर पाए। गरीबों का दर्द देख नगर निगम कमिश्नर पर किशनलाल शर्मा आगबबूला हो गए।

निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा कुछ ही घंटों में पीड़ितों के मोहल्ले के तीन बार दौरा किया। आलम ये था कि निगमकर्मियों से पहले लाकड़ा मौके पर डटे रहे। काफी इंतजार के बाद निगम के एसई ओएंडएम का चार्ज संभाल रहे सतेंदर सिंह और अन्य निगमकर्मी मौके पर पहुंचे और पानी निकालने का काम शुरू कराया।

घर के अंदर रसोई तक में पानी घुस गया

जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से न्यू गांधी नगर, गुरु गोविंद सिंह एवेन्यू और उपकार नगर के लोगों के घरों में छप्पड़ बने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के प्लॉटों का पानी घुस रहा था जिसके कारण घर के अंदर रसोई तक में पानी घुस गया था। इससे इलाके के दर्जनों लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ गए।

आज उस वक्त हालात और भी बदतर हो गए जब सुबह बारिश हुई। बारिश का पानी पहले ही लोगों के घरों की बुनियाद नीचे से खोखली कर चुका था। आज उनके कमरे की फर्श भी धंस गई। परेशान लोगों का कहना था कि इस संबंध में उन्होंने कई बार स्थानीय पार्षद राजविंदर सिंह राजा से शिकायत भी की थी लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद राजा समस्या का समाधान कराने में असफल रहे।

आज सुबह लगभग आठ बजे सभी इलाका निवासी एकजुट होकर किशनलाल शर्मा के घर पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। भड़के किशनलाल शर्मा विरोध प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए और पुलिस कमिश्नर को इस संबंध में सूचित किया। किशनलाल ने मौके पर पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौके पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन करने वालों में नरिंदर कौर, गुलशन कुमार, मंजू रानी, करमजीत सिंह, जसवंत सिंह गुरप्रीत सिंह, बीरा, राजू, मिट्ठू आदि मौजूद थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *