ओएनजीसी प्लांट में भीषण आग, 7 की मौत, 3 घायल, चारों तरफ अफरातफरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। नवी मुंबई के उरण स्थित ऑयल ऐंड नैचरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) गैस प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से 7 की मौत हो गई है। मौके पर दमकल गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। भीषण आग के चलते 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं जबकि कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने प्लांट के 2 किमी तक के इलाके को खाली करा लिया है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7 बजे नवी मुंबई स्थित ओएनजीसी प्लांट के कोल्ड स्टोरेज में आग लग गई। चारों ओर धुआं और आग की लपटें फैलती देखकर लोग दहशत में आ गए। दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। ओएनजीसी, द्रोणागिरी, जेएनपीटी, पनवेल और नेरुल से फायर टेंडर बुलाए गए हैं।

हजीरा प्लांट में डायवर्ट की गई गैस

ओएनजीसी ने बयान जारी कर कहा, ‘आज सुबह उरण के ओएनजीसी प्लांट में स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज में आग लग गई। ओएनजीसी फायर सर्विस ऐंड क्राइसिस मैनेजमेंट की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। ऑयल प्रोसेसिंग में कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और गैस को हजीरा प्लांट में डायवर्ट कर दिया गया है।’

प्लांट के अंदर एलपीजी गैस की वजह से आग और बढ़ती जा रही है। आस पास के इलाके को एहतियातन खाली कराया गया है। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग के कारण प्लांट में गैस सप्लाइ बंद कर दी गई है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *