जालंधर। आज आपको हम मनी प्लांट की विशेषताओं से रूबरू करवाएंगे। कहा जाता है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से लक्ष्मी की अपार कृपा होती है, इससे घर में समृद्धि आती है। यह सर्वमान्य है कि जिस घर में मनी प्लांट का पौधा लगा होता है उसके घर में धऩ की वर्षा होती है, उनके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
मान्यता है कि जिसके भी घर में मनी प्लांट होता है और वो पौधा जितना आगे बढ़ता है उनके घर में उतनी ही लक्ष्मी आती है। लेकिन आपको बता दें कि मनी प्सांट लगाने से पहले आपको कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना होगा। इसका रख रखाव ठीक से होना चाहिए और इसे घर में सही तरीके से साफ-सुथरी जगह पर ही लगाना चाहिए।
जानकार बताते हैं कि ऐसा करने से घर में खूब बरक्कत आती है। मान्यता के मुताबिक शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के ऊपर लाल रंग का धागा या फिर रिबन बांधना शुभ माना जाता है। दरअसल लाल रंग को प्रेम, स्नेह, उन्नति और यश का प्रतिक माना जाता है। इसीलिए कहा जाता है कि लंल रंग के रिंबन से पौधे को बांधने से घर में साकात्मकता आती हैं। इस साकात्मकता के कारण घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








