TVS ने लॉन्च किया स्टाइलिश स्कूटर का रेस एडिशन, दमदार लुक के साथ जाने क्या है कीमत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। टीवीएस मोटर्स ने अपने स्कूटर NTORQ 125 का Race Edition लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 62,995 रुपए रखी है. दिखने में बेहद स्टाइलिश Ntorq के इस रेस एडिशन में आपको सिग्नेचर LED DRLs और LED हेडलैंप्स दिए गए हैं।

इसके अलावा इसमें Hazard lamp भी मिल रहे हैं, जिन्हें लाल कलर के hazard switch से एनेबल किया जा सकता है. टीवीएस ने कुछ समय पहले ही Ntorq का ड्रम-ब्रेक वेरिएंट भी लॉन्च किया था, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 58,552 रुपए रखी थी. ये इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट भी है।

स्कूटर में ये है खास

Race Edition में आपको नए ग्राफिक्स मिलेंगे. ये स्कूटर थ्री-टोन कॉम्बिनेशन matte black, metallic black और metallic red colour में लॉन्च किया गया है. स्कूटर के लॉन्च को लेकर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) अनिरुद्ध हलदार ने कहा कि TVS NTORQ 125 लॉन्च के बाद से ही लोगों को काफी पसंद आया है।

शानदार लुक और TVS SmartXonnect के साथ-साथ स्कूटर की परफॉर्मेंस भी इसकी पहचान है. उन्होंने कहा कि आज करीब चार लाख यूथफुल कंज्यूमर्स Ntorq चला रहे हैं. हम जल्द ही कुछ शहरों में TVS NTORQ 125 Race Edition की प्री बुकिंग ऑनलाइन शुरू करेंगे।

एसे दमदार है इंजन

Ntorq 125 में आपको CVTi-REVV 124.79cc सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 3-वॉलव, air-cooled SOHC engine मिलता है, जो कि 7500rpm पर 9.4PS और 5500rpm पर 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. Ntroq में आपको डिस्क और ड्रम ब्रेक सेट अप दोनों का ही ऑप्शन मिलता है. इसके शॉकर्स की बात की जाए तो इसमें फ्रंट में telescopic forks और रियर में mono-shock एब्जॉर्बर्स मिलते हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *