श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विद्यार्थियों ने ‘‘नानक पंथ मानव श्रंख्ला” बना कर संदेश दिया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरु नानक देव जी के संदेशनुसार समाप्त हों आपसी झगड़ेः सिरसा

डेली संवाद, जालंधर
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा चलाये जा रहे गुरु हरिकशन पब्लिक स्कूलों के 5500 विद्यार्थियों ने आज इंडिया गेट पर नानक पंथ मानव श्रंख्ला बना कर गुरु साहिब का संदेश मानवता को दिया व गुरु साहिब के हुक्मनुसार जीवन बसर करने का निमंत्रण दिया।

अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखमिंदर सिंह राजपाल के मुताबिक दिल्ली कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने इंडिया गेट के पूर्वी छोर पर 5500 विद्यार्थियों ने 3.5 किलोमीटर लंबी ‘‘नानक पंथ मानव श्रंख्ला बना” कर गुरु साहिब का संदेश मानवता तक पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यह युग विद्यार्थियों का युग है और वह यह फैसला करना चाहते हैं कि हमारा युग कैसा हो, भविष्य कैसा हो, समाज कैसा हो, मानवता कैसी हो व सृष्टि कैसी हो। आज विद्यार्थियों का मानना है कि इस धरती पर पानी बचाया जाना चाहिए, प्रदुषण कम होना चाहिए व गुरु नानक देव जी द्वारा संवाद करने के दिये संदेश पर चलते हुए आपसी झगड़े समाप्त होने चाहिए। स. सिरसा ने भारत व पाकिस्तान के बीच टकराव को भी संवाद के माध्यम से ही हल करने का पैगाम दिया।

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित हर धर्म के विद्यार्थियों ने भाग लिया

इस मानव श्रंख्ला में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित हर धर्म के विद्यार्थियों ने भाग लिया। स. सिरसा ने बताया कि इस मानव श्रंख्ला में सभी धर्मां के बच्चों की मौजूदगी यह संदेश देती है कि हम किसी धर्म के लिए नहीं बल्कि मानवता के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस मानव श्रंख्ला का मकसद किसी धर्म को बड़ा करना नहीं बल्कि यह बताना है कि इन्साफ बड़ा है व परमात्मा सब से बड़ा है।

उल्लेखनीय है कि भारत की राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर आयोजित यह प्रोग्राम अपने आप में अनूठा व एतिहासिक रहा। ‘‘नानक पंथ मानव श्रंख्ला” में शामिल विद्यार्थियों व उनके हाथ में संदेशों को देखने के लिए लोगों में बड़ा उत्साह था। इस दौरान लोग सैल्फी लेते भी नज़र आये।

इस नानक पंथ मानव श्रंख्ला में शामिल हुए विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव जी द्वारा दिये संदेश की तख़्तीयां उठाई हुईं थी जिन पर, पवन गुरु पानी पिता माता धरत महत, सरबत का भला, प्र्यावरण संरक्षण, पानी बचाओ, स्त्री का आदर करो आदि नारे शामिल थे। इस मौके पर दिल्ली कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीबी रणजीत कौर, कमेटी सदस्य परमजीत सिंह चंडोक, सरबजीत सिंह विरक, निशान सिंह मान, रमिंदर सिंह स्वीटा, कुलदीप सिंह साहनी सहित बड़ी गिनती में कमेटी सदस्य भी मौजूद रहे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *