उद्योगपति एडवोकेट गुलशन शर्मा नवयुवक मंडल दशहरा कमेटी इंडस्ट्रियल एरिया के प्रधान बने

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
नवयुवक मंडल दशहरा कमेटी इंडस्ट्री एरिया जालंधर की एक विशेष बैठक वार्ड नंबर 64 के पार्षद एवं नवयुवक मंडल दशहरा कमेटी इंडस्ट्रियल एरिया के संस्थापक सदस्य पार्षद विक्की कालिया पार्षद दीपक शारदा सीनियर कांग्रेस नेता ओम प्रकाश की अध्यक्षता में की गई। जिसमें सर्वसम्मति से उद्योगपति एडवोकेट गुलशन शर्मा को नवयुवक मंडल दशहरा कमेटी इंडस्ट्रियल एरिया जालंधर का प्रधान चुना गया।

नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट गुलशन शर्मा ने नवयुवक मंडल दशहरा कमेटी इंडस्ट्रियल एरिया के समूह सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस विश्वास से मुझे इस बार दशहरे में सेवा करने का मौका दिया है मै तन मन धन से उस पर खरा उतरुगा और इस बार दशहरा को आपके सहयोग से जालंधर का नंबर वन दशहरा बनाऊँगा एवं रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतले देखने योग्य होंगे इस बार हो रही आतिशबाजी का मुकाबला आकर्षण का केंद्र बनेगा।

दशहरे में पहुंचकर हमें अपना आशीर्वाद दें एवं दशहरे का आनंद उठाएं

उन्होंने कहा कि आप सब इस बार दशहरे में पहुंचकर हमें अपना आशीर्वाद दें एवं दशहरे का आनंद उठाएं। बैठक के उपरांत नवयुवक मंडल रामलीला कमेटी के प्रधान सुखविंदर कालिया ने नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट गुलशन शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि हमारी रामलीला कमेटी हर समय इस दशहरा कमेटी के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी हमारे जिम में जो भी सेवा लगाएंगे हम दशहरा कमेटी के साथ हर समय सेवा में खड़े हैं।

दशहरे से पूर्व हमारे रामलीला मैदान से हमारी कमेटी की तरफ से जैसे शोभायात्रा दशहरा ग्राउंड में आती है वैसे ही आएगी और राम लक्ष्मण के स्वरूप भी इस बार शोभायात्रा के रूप में दशहरा ग्राउंड में पहुंचेंगे। इस अवसर पर पार्षद दीपक शारदा, पार्षद विक्की कालिया,पार्षद पति ओम प्रकाश,सुखविंदर कालिया बिट्टू, सुनील विज बिट्टू, अशवनी सिंगला, बिन्नी छाबड़ा, हैप्पी सिंह, सुमित गुलाटी, अशवनी सवारा, जगदीश सिंह बाजवा काला, गौरव कनोजिया, हैप्पी छाबड़ा, साहिब सिंह,नवीन कौशल,अनिल प्रभाकर सहित सभी सदस्य मौजूद थे। नवयुग मंडल दशहरा कमेटी की कार्यकारिणी दूसरी बैठक में घोषित कर दी जाएगी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *