‘हंगामा’ मचाकर फिल्म इंडस्ट्री से गायब हुई ये एक्ट्रेस, अब इस तरह बिता रही हैं जिंदगी, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read

 

मुंबई। हंगामा, बागवान और धूम जैसी हिट फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस रिमी सेन आज फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं। आखिरी बार में वो टीवी रियल्टी शो बिग बॉस में नजर आई थीं। रिमी सेन ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। रिमी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं।

रिमी सेन का असली नाम शुभोमित्रा सेन हैं लेकिन इंडस्ट्री के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया। रिमी का जन्म 21 सितम्बर 1981 को कोलकाता में हुआ था। रिमी बचपन से ही एक्ट्रेस बनाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने बचपन में ही बंगाली फिल्म दामू में काम किया था।

ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म करने के बाद रिमी सेन ने मुंबई का रुख किया। यहां आकर वो मॉडलिंग करने लगीं। रिमी ने विज्ञापन और मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया। लेकिन बॉलीवुड में उनकी एंट्री कॉमेडी फिल्म हंगामा से हुई। ये फिल्म हिट साबित हुई।

रिमी को फिल्म फेयर के बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया

रिमी को फिल्म फेयर के बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया। यहीं से रिमी का करियर चल निकला। इसके बाद उनके आगे फिल्मों की लाइन लग गई। वो हिंदी फिल्मों के साथ बंगाली और तेलुगू फिल्में भी करने लगीं।

धूम, गरम मसाला के बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म क्योंकि मिली। इसके बाद वो दीवाने हुए पागल, फिर हेराफेरी, गोलमाल जैसी फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने पहली बार बुधिया सिंह फिल्म से निर्माता के तौर पर हाथ आजमाया।

रिमी सेन बिग बॉस 9 से एक बार फिर चर्चा में आईं। इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने उनसे एक मजाक किया था। सलमान ने रिमी को बिग बॉस फिनाले का टिकट दे दिया था। इसे देखकर रिमी की आंखों में आंसू आ गए। दरअसल बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही रिमी वापस जाने के जिद्द करने लगी थीं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *