अगर आप को मतदाता बनना है तो जालंधर के डीसी के इस आदेश का करें पालन, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जिलाधीश ने जिले में ईवीपी को सफल बनाने के दिए निर्देश

डेली संवाद, जालंधर
जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को निर्देश दिया कि वे जिले में निर्वाचन तस्दीक प्रोग्राम (ईवीपी) को सफल बनाने को सुनिश्चित करें। जिला प्रशासनिक परिसर में यहां नोडल अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए, जिलाधीश ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के नोडल अधिकारियों को ईवीपी के दौरान उनके द्वारा की जा रही गतिविधियों को तेज करना चाहिए, जिसे 1 सितंबर को शुरू किया गया है ।

उन्होंने कहा कि नागरिक को सामान्य सेवा केंद्रों पर जाकर या 1950 पर काल करके राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी), मतदाता हैल्पलाइन ऐप के माध्यम से मतदाता सूची के विवरणों की जाँच करने और प्रमाणित करने के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

जिलाधीश ने कहा कि चल रहे ईवीपी के अधीन, इस अभियान को शुरू करने के पीछे मूल विचार मतदाताओं को मतदाता सूची में विवरणों को स्व-प्रमाणित करने और गलतियों को दूर करने के लिए सशक्त बनाना है। श्री शर्मा ने कहा कि आनलाइन माध्यम से उनके विवरणों की जांच करने के अलावा मतदाता उद्देश्य के लिए कामन सर्विस सैंटर भी जा सकते हैं।

मतदाता सत्यापन से संबंधित मौजूदा विवरण प्रमाणित कर सकते हैं

जिलाधीश ने कहा कि नागरिक भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसैंस, आधार, राशन कार्ड या आयोग द्वारा मान्य अन्य दस्तावेज की एक – एक प्रति देकर मतदाता सत्यापन से संबंधित मौजूदा विवरण प्रमाणित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईवीपी मतदाता विवरणों की जाँच या प्रमाणीकरण द्वारा विशेष सारांश संशोधन 2020 के दौरान मतदाता सूची में सुधार और सभी नागरिकों के नामांकन में सहायक होगा ।

श्री शर्मा ने कहा कि बीएलओ द्वारा घर-घर जा कर नागरिकों से एकत्रित जानकारी/विवरणों की जाँच की जा रही हैं और 30 सितंबर तक गैर-नामांकित / मृत / स्थानांतरित निर्वाचकों की जानकारी / विवरण भी एकत्र कर लिया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम श्री परमवीर सिंह, श्री अमित कुमार, श्री संजीव कुमार शर्मा, श्री रणबीर सिंह, तहसीलदार चुनाव श्री मंजीत सिंह, चुनाव कानगो श्री राकेश कुमार और अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *