माफिया और अपराधियों के दबाव में काम कर रही कैप्टन सरकार, पढ़ें उप चुनाव को लेकर क्या बोले BJP के मलिक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कांग्रेस का एक ही नारा ‘लुटागे और कुटागोट, चुनाव में सरकारी-तन्त्र की फिर हत्या करेगी : मलिक

डेली संवाद, जालंधर
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने उप-चुनाव को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कैप्टन सरकार ने पहले भी प्रदेश में हुए निगम चुनाव, परिषद चुनाव, पंचायत चुनाव व उप-चुनावों में जमकर सरकारी-तंत्र व प्रशासन का दुरूपयोग करते हुए धांधली की व गुंडागर्दी की है।

मलिक ने कहा कि कैप्टन सरकार इन उप-चुनावों में भ्रष्टाचार व धांधली करने की रणनीति तैयार कर चुकी है। मलिक ने कहा कि पिछले सभी चुनावों में भी कांग्रेस की कैप्टन सरकार ने भाजपा-अकाली कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज किये थे और इस बार भी ऐसा ही होगा, लेकिन भाजपा-अकाली कार्यकर्ता कांग्रेसियों के भ्रष्टाचार व धांधली को जनता के दरबार में लेकर जायेंगे, ताकि जनता खुद इनका इन्साफ करे।

मलिक ने कहा कि वो तीन साल से कैप्टन सरकार से उपलब्धियों पर श्वेत-पत्र जारी करने की मांग कर रहे हैं लेकिन अपने महल में कुम्भकरण की नींद में सोये कैप्टन अमरिंदर सिंह के कानों तक ना मेरी और ना ही जनता की आवाज पहुँच रही है। कैप्टन सरकार ने अपने तीन साल के कर्यकाल में जनता पर जमकर अत्याचार किये हैं।

कैप्टन अपने चहेतों की जेबें भरने में लगे

मलिक ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार रेत माफिया, तेल माफिया, शराब माफ़िया व अपराधियों के दबाव में काम कर रही है। कैप्टन सरकार सिर्फ अपने चहेतों व रिश्वत से उनकी जेबें भरने वालों के ही काम कर रही है। मलिक ने कहा कि इन सब के खिलाफ आवाज उठाने वाले अधिकारियों व जनता पर जान लेवा हमले किये जाते हैं।

मलिक ने कहा कि तीन साल में कैप्टन सरकार ने सिर्फ ओ.एस.डी. व चेयरमैन लगाने का काम किया है और उसका सारा बोझ पंजाब के खजाने पर डाल दिया है।  मलिक ने कहा कि कांग्रेस की कैप्टन सरकार ने ढाई साल के कार्यकाल में पंजाब पर 1000 करोड़ का कर्जा और बढ़ा दिया है तथा आज पंजाब में आर्थिक एमरजेंसी लागू करने का समय आ चुका है। पंजाब कांग्रेस के सभी मंत्री, विधायक व अन्य नेता भ्रष्ट हैं और इसकी पुष्टि कांग्रेस के नेता खुद ही करते रहते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक के. डी. भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिन्दर भगत, जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा व प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी हरविंदर संधू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *