अमृतसर। शहर का लवकुश नगर तेज धमाके से थर्रा उठा। यहां कंटोनमेंट थाने के बेचे गए कबाड़ में धमाका हाे गया। इससे दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ढाई साल का एक बच्चा भी है। घायलाें को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि धमाका एक पुराने बम को तोड़ते समय हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल सिविल अस्पताल में पहुंचे और घटना में घायल हुए लोगाें के हालत के बारे में जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, आज शहर के कंटोनमेंट थाने का स्क्रैप बेचा गया था।
पुलिस के अनुसार, स्क्रैप में पटाखे व आतिशबाजी भी थीI बताया जाता है कि बेचे जाने के बाद पुलिस ने स्क्रैप थाना परिसर से उठवा दिया थाI उसे लवकुश नगर निवासी रतनलाल उठाकर अपनी गली में ले गया थाI प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर शाम स्क्रैप में से पटाखे निकाला जा रहा था और इसी दौरान धमका हो गया।
धमाके की आवाज से पूरा क्षेत्र कांप उठा
धमाके की आवाज से पूरा क्षेत्र कांप उठा। धमाके में दो लोगों रतनलाल और राजेंद्र कुमार की मौत हो गई। ढाई साल के एक बच्चे सहित छह लोग जख्मी हो गए। उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने चार्ज लेने के बाद सभी थानों को साफ सफाई करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत इस थाने में सफाई की गई और जो फालतू सामान था उसे निकाल कर बाहर रख दिया गया। संभावना जताई जा रही है उसी सामान में शायद कोई 20-22 साल पुराना बम या विस्फोटक था और उसे तोड़ते समय धमाका हो गया।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।








