उत्तर प्रदेश में अब हर जोन में स्थापित होंगे साइबर थाने : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
हाल के वर्षों में अपराध की प्रवृत्ति बदली है। पुलिस को भी उसी के अनुसार बदलना होगा। हर रेंज में साइबर थाना बनेगें। इन थानों और फारेंसिक लैब के कैंपस एक ही होंगे। इसके अलावा सभी नगर निगमों में एकीकृत ट्रैफिक कमांड सेंटर भी स्थापित किये जाएं।

बुधवार को यहां सभी जोनों के एडीजी के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्राइम के साथ करप्शन पर भी सरकार का रवैया जीरो टॉलरेंस का है। पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया तभी बदलेगा जब थाने से ही उनको इंसाफ मिलने लगेगा। एक बार ऐसा होने लगेगा तो लोग पुलिस को मित्र और मददगार समझेंगे। लोग आगे बढ़कर पुलिस के साथ सहयोग करेंगे तो अपराध खुद न्यूनतम स्तर पर आ जाएगा।

अपने जिलों के पुलिस अधीक्षकों की कार्यप्रणाली पर नजर रखें

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एडीजी अपने-अपने जिलों के पुलिस अधीक्षकों की कार्यप्रणाली पर नजर रखें। अगर कोई गलत है तो उसके बारे में शासन को रिपोर्ट भेजें। यह सुनिश्चित कराएं कि थानेदारों की तैनाती का एक मात्र मानक मेरिट ही हो। महीने में एक जिले में औचक निरीक्षण पर जाएं। विभाग से जुड़ी किसी भी व्यवस्था (थाना, पुलिस लाइन, बैरक और मालखाना आदि) का समग्र निरीक्षण करें।

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को तीन मंत्र भी दिये। प्रोत्साहन, चेतावनी और छुट़टी। सरकार ने विभाग की बुनियादी संरचना बेहतर करने के लिए बजट में 6.5 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। अधिकांश पैसा अभी तक खर्च नहीं हुआ है। इसे समयबद्ध तरीके से खर्च करें। जो भी काम हो उसमें गुणवत्ता का अनुपालन कराएं।

संदिग्ध चरित्र के लोगों की छुट़टी कर दें

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अच्छे काम करने वालों को प्रोत्सा‍हित करें, जो ठीक से काम नहीं कर रहे उनको चेतावनी दें और संदिग्ध चरित्र के लोगों की छुट़टी कर दें। शासन ने हाल ही में पुख्ता प्रमाणों के आधार पर कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। कई ऐसे लोग रडार पर हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि हर आदमी सबसे पहले इंसाफ के लिए थाने पर जाता है। उसकी समस्याएं छोटी-छोटी होती हैं। बड़ा होने के पहले ही दोनों पक्षों को समझा कर उनका हल कर दें। पुलिस की कार्यप्रणाली में बहुत सुधार हुआ है। कुंभ, प्रवासी भारतीय सम्मेलन, कांवड़ यात्रा समेत कई पर्वों का सकुशल संपन्न होना इसका सबूत है। बावजूद इसके अभी बहुत कुछ करने की गुंजाइश है।

पीड़िताओं में से भी कुछ महिलाओं ने थानों की शिकायत की

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज तीन तलाक पीड़िताओं में से भी कुछ महिलाओं ने थानों की शिकायत की। वाहन चेकिंग के दौरान भी लोगों को बेवजह परेशान करने की शिकायतें मिलीं है। ऐसी शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। नेपाल से सटे समीवर्ती जिलों में गौ तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाएं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दशहरा, दीवाली और छठ के अलावा राम मंदिर पर आने वाले फैसले को लेकर सतर्क रहें। थाना स्तर पर अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें। अलग-अलग समूहों के साथ बैठक करें। खुफिया तंत्र को मजबूत करें। मंदिर पर फैसला आने के बाद जोश में होश खोने वालों और निराशा में कुछ करने वालों पर नजर रखें। धारा 370 खत्म होने के बाद कुछ लोग अराजकता फैलाने का मौका ताड़ रहे होंगे। उनपर भी नजर रखें। बैठक डीजीपी ओपी सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और हर जोन के एडीजी ने अपनी-अपनी बातें भी रखी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *