डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन जंज घर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया। जहां पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री राकेश राठौर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
इस मौके पर राकेश राठौर ने कहा कि हम सबको दीनदयाल जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके द्वारा बताए हुए सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए। आज अगर भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो इसके पीछे दीनदयाल उपाध्याय जी का मुख्य योगदान है। दीनदयाल जी का जीवन पार्टी और देश के लिए समर्पित था और वह हमेशा देश हित के कार्यों के लिए अग्रसर रहते थे।
दीनदयाल उपाध्याय जी एक अच्छे लेखक भी थे
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना सारा जीवन संघ के प्रचार के लिए न्यौछावर किया है। बहुत अच्छे राजनेता होने के साथ-साथ दीनदयाल उपाध्याय जी एक अच्छे लेखक भी थे और उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर किताबें लिखी हैं। उनकी किताबों में राष्ट्रवाद की छवि स्पष्ट झलकती है और वो हमेशा कहते थे कि हम सबको जीवन में एक आदर्श एक लक्ष्य के साथ ही जीना चाहिए।
इस मौके पर उपस्थित रहे पंजाब भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सनी शर्मा, पंजाब स्पोर्ट्स सेल अध्यक्ष मनीष विज, पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, राजू मागो, राजीव ढींगरा, प्रवीण होंडा, विनीत धीर, अमित सधा, गुरमीत चौहान, देवेंद्र भारद्वाज, किशन लाल, संजीव शर्मा, अमित भाटिया, जीके सोनी, सुखबीर चट्ठा, नरेश कश्यप, अशोक चड्डा, सनी भगत, जैनुल अंसारी, अजित आदि।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।