पंजाब में 26/11 जैसे बड़े हमले की साजिश का खुलासा, ISI ने ड्रोन से भेजे थे हथियार, पढ़ें पकड़े गए आतंकियों का खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब के तरनतारन से रविवार को पकड़े गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KJF) के टेरर मॉड्यूल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) पंजाब और आसपास के राज्यों में 26/11 मुंबई अटैक जैसा बड़ा हमला करवाने की फिराक में है. इसे अंजाम देने के लिए ड्रोन के माध्यम से पंजाब में एके-47 राइफल और भारी मात्रा में मैगजीन और कारतूस पहुंचाए गए थे।

सरकार से जुड़े उच्च सूत्रों के मुताबिक आईएसआई ने धार्मिक डेरों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ वाले इलाकों पर उसी तरह से फायरिंग करवा कर बड़े हमले को अंजाम देने की साजिश की थी जिस तरह से 26/11 मुंबई हमलों में कसाब और उसके साथ आए पाकिस्तानी आतंकियों ने फायरिंग की थी।

आतंकियों को आईएसआई की और से इस बड़े हमले को अंजाम देने के लिए पांच ए के 47 राइफल, 16 मैग्जीन और 472 कारतूस ड्रोन के जरिए भेजे गए थे. वहीं हमले के दौरान लाइव निर्देश देने के लिए आईएसआई के हैंडलरों ने हथियारों की खेप के साथ सेटेलाइट फोन भी भेजे थे।

रिमांड पर पूछताछ में ये भी हुआ खुलासा

सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से पंजाब के तरनतारन जिले के चोला साहिब गांव से पकड़े गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के टेरर मॉड्यूल के आतंकियों को ड्रोन के माध्यम से 4 से 5 बार हथियार भेजे गए थे. एक बार जब ड्रोन से हथियार गिराए जा रहे थे तो तकनीकी गड़बड़ी की वजह से पाकिस्तानी ड्रोन गिर गया था. उस गिरे ड्रोन को आतंकी शुभदीप ने सबूत मिटाने के लिए तोड़ दिया था और उसके पंखों को जला दिया था।

इसके बाद पंजाब पुलिस ने उसके कुछ हिस्सों को राजोके गांव के नजदीक से बरामद कर लिया था. ऐसा पकड़े गए आतंकियों ने पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में खुलासा किया. सूत्रों के अनुसार अभी पंजाब में कुछ और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना है. कहा जा रहा है कि पकड़े गए आतंकियों से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *