फेडरेशन नेशनल गोल्ड कप ऑफ वॉलीबॉल के मुकाबले अमृतसर में शुरू, देखें टीमें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रमुख खेल सचिव ने खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने का दिया आमंत्रण

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर
पंजाब सरकार, पंजाब खेल विभाग और वॉलीबॉल फेडरेशन द्वारा जलियांवाला बाग नरसंहार के 100 साल पूरे होने पर फेडरेशन नेशनल गोल्ड कप ऑफ वॉलीबॉल के मुकाबले आज श्री गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के मल्टीपरपज़ जिम्रैजि़यम में शुरू हो गए हैं। इन मुकाबलों उद्घाटन अतिरिक्त प्रमुख सचिव खेलें श्री संजय कुमार ने खेल ध्वज लहराकर किया।

श्री संजय कुमार ने खिलाडिय़ों द्वारा निकाले गए मार्च पास्ट से सलामी भी ली। उन्होंने अपने संबोधन में खिलाडिय़ों को कहा कि वह खेल को खेल भावना के साथ ही खेलें। श्री संजय कुमार ने बताया कि यह मुकाबले जलियांवाला बाग के 100 साल पूरे होने पर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने जलियांवाला बाग के शहीदों को प्रणाम करते हुए कहा कि इन वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में देश भर से 14 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिनमें लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और यह मुकाबले 3 अक्टूबर तक चलेंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा खिलाडिय़ों के रहने, खाने-पीने आदि के पूरे प्रबंध किए गए हैं।

युवाओं को खेलों से जोडक़र तंदुरूस्त पंजाब का निर्माण किया जा रहा है

इस अवसर पर श्री राज कुमार वेरका कैबिनेट मंत्री पंजाब ने खिलाडिय़ों का स्वागत करते हुए कहा कि खेलें व्यक्ति को अनुशासन, तंदुरूस्त और मानसिक रूप से मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह की सोच आज की युवा पीढ़ी को खेलों से जोडऩा है और आज के यह मुकाबले इसी सोच का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा तंदुरूस्त पंजाब मुहिम के तहत जहां मिलावटखोरों पर कार्यवाही की जा रही है वहीं युवाओं को खेलों से जोडक़र तंदुरूस्त पंजाब का निर्माण किया जा रहा है, जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए, श्री गुरजीत सिंह औजला सांसद ने विभिन्न राज्यों से आए खिलाडिय़ों को अमृतसर की पवित्र धरती पर आने पर स्वागत किया। श्री औजला ने खिलाडिय़ों को कहा कि खेलें हमारे जीवन का एक हिस्सा हैं और एक स्वस्थ व्यक्ति ही देश का अच्छा नागरिक बन सकता है।

इस मौके पर फेडरेशन के वाइस प्रधान श्री विजयपाल सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के छात्रों द्वारा एक अद्भुत भांगड़ा और जिम्रैजि़यम की पेशकारी भी की। फैडरेशन द्वारा आए हुए मेहमानों को पर्यावरण स्वच्छ रखने के लिए पौधे भी वितरित किए।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *