उप-चुनाव : पंजाब के चार सीटों पर पांचवें दिन पांच नामांकन पत्र दाखिल, पढ़ें कौन हैं मैदान में

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
विधान सभा हलका फगवाड़ा (एस.सी), मुकेरियाँ, दाखा और जलालाबाद विधान सभा हलकों के लिए हो रहे उप-चुनावों के लिए नामांकन दाखि़ल करने के पांचवें दिन पांच उम्मीदवारें के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गये। इस संबंधी यह जानकारी आज यहां मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के एक प्रवक्ता ने दी। नामांकन पत्र दाखि़ल करने की आखिरी तारीख़ 30 सितम्बर, 2019 है।

इस संबंधीऔर जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा हलका नं 68 दाखा के लिए चार नामांकन पत्र आज दाखिल किए गए हैं, जिसमें शिरोमणि अकाली दल के मनप्रीत सिंह इयाली और हरकिन्दर सिंह, आम आदमी पार्टी के अमनदीप सिंह और गुरप्रीत कौर थिंद शामिल हैं जबकि इस विधानसभा हलके के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के तीसरे दिन जय प्रकाश जैन ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

विधानसभा हलका नं 79 जलालाबाद के लिए जगदीप कंबोज आजाद उम्मीदवार के द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया है। अब तक कुल 6 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इसके अलावा विधानसभा हलका नं 29 फगवाड़ा (एससी) और विधान सभा हलका नं 39 के लिए किसी के द्वारा भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि तिथि 28 सितम्बर, 2019 जोकि महीने का चौथा शनिवार है, नैगोशिऐबल इंस्टरूमेंट एक्ट 1881 के अधीन छुट्टी वाला दिन है, जिस कारण इस दिन नामांकन पत्र नहीं प्राप्त किये जाएंगे। तिथि 29 सितम्बर, 2019 जोकि रविवार छुट्टी वाला दिन है, जिस कारण इस दिन नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किये जाएंगे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।स



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *